फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लिश क्रिकेटर ने 25 साल की उम्र में लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास 

Wed, 26 Apr 2017 08:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
जफर अंसारी
विज्ञापन
25 साल की उम्र में कई खिलाड़ी अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत करते हैं। लेकिन इंग्लैंड के एक युवा खिलाड़ी जफर अंसारी ने 25 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। वह क्रिकेट से दूर होकर लॉ के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया। 
विज्ञापन


बाएं हाथ के स्पिनर जफर अंसारी पिछले साल भारत दौरे पर आई इंग्लिश टीम का हिस्सा थे। अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने इंग्लैंड के लिए तीन टेस्ट और एक वनडे खेला। सरे काउंटी की ओर जारी प्रेस रिलीज में जफर ने कहा- सात साल तक प्रोफेशनल क्रिकेटर के तौर पर खेलने और तकरीबन दो दशक तक क्रिकेट खेलने के बाद मैंने अपने क्रिकेट करियर को खत्म करने का फैसला किया है। यह एक बेहद मुश्किल फैसला है। लेकिन मैंने काफी सोच समझकर यह फैसला किया है। सरे के लिए मैंने 8 साल की उम्र में खेलना शुरू कियाय़ तब से लेकर अब तक यह क्लब मेरे जीवन का अहम हिस्सा रहा है। सरे ने हमेशा मेरा सहयोग किया। इतने सालों तक मेरा समर्थन करने के लिए मैं हमेशा क्लब का आभारी रहूंगा। मैं बेहद दुख के साथ अलविदा कह रहा हूं।

अंसारी ने आगे कहा, मैं इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त था कि क्रिकेट को अलविदा कहने का मेरे लिए कौन सा सही वक्त होगा। मुझे लगता है कि अब वह समय आ गया है। हो सकता है कि मेरा यह निर्णय लोगों को हैरान करने वाला हो। मैं हमेशा से इस बात को लेकर आश्वस्त था कि क्रिकेट मेरे जीवन का एक हिस्सा है। मेरे जीवन में और भी महत्वाकांक्षाएं हैं जिन्हें मैं पूरा करना चाहूंगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए मैं एक दूसरे करियर पर ध्यान लगा रहा हूं, शायद लॉ में, और इसे हासिल करने के लिए मुझे नई शुरुआत करनी होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें