फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्यास मैचः बेयरस्टो का शतक, इंग्लैंड 'ए' का मजबूत स्कोर

Sat, 03 Nov 2012 08:08 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जॉनी बेयरस्टो के शानदार शतक की बदौलत इंग्लैंड ‘ए’ने तीन दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन शनिवार को यहां छह विकेट पर 338 रन बना डाले। स्टंप्स तक समित सात चौकों की मदद से नाबाद 59 रन बनाकर और स्टुअर्ट ब्रोड छह रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने 66 के स्कोर पर चार शीर्ष बल्लेबाजों को गंवा दिए। इसके बाद बेयरस्टो ने इयोन मोर्गन (76) के साथ पांचवें विकेट के लिए 156 रन और समित पटेल (59*) के साथ छठवें विकेट के लिए 107 रन की साझेदारियां कर टीम को संकट से उबार लिया। बेयरस्टो ने 117 गेंदों में 14 चौकों से 118 रन बनाए।

मुंबई ‘ए’ की तरफ से झेमल वेंगांकर ने 68 रन देकर दो विकेट और जावेद खान ने 75 रन देकर दो विकेट झटके। शरदुल ठाकुर और सूर्यकुमार यादव ने एक-एक विकेट लिया। इससे पहले शनिवार सुबह निक काम्प्टन मात्र एक रन बनाकर वेंगांकर की गेंद पर बोल्ड हो गए। जो रूट (28) और जोनाथन ट्रोट (28) ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े। ट्रोट को जावेद खान ने विकेट के पीछे कैच कराते हुए इस साझेदारी को तोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद इयान बेल वेंगांकर का शिकार हुए। वह 4 के निजी स्कोर पर विकेट के पीछे लपके गए। इंग्लिश टीम अभी इन दो झटकों से संभली भी नहीं थी कि ओपनर जो रूट को यादव ने चलता कर दिया और इंग्लैंड का स्कोर लंच तक चार विकेट पर 66 रन हो गया। बेयरस्टो और मोर्गन ने लंच के बाद इंग्लैंड की पारी को संवारा और चायकाल तक कोई नुकसान उठाए बिना 108 रन जोड़ते हुए टीम का स्कोर 174 रन पहुंचा दिया।

मोर्गन को शर्दूल ठाकुर ने एलबीडब्लू बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। लेकिन इंग्लैंड टीम में नंबर छह के दावेदारों बेयरस्टो और समित ने फिर एक और शतकीय साझेदारी करते हुए इंग्लैंड को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। इस दौरान बेयरस्टो ने अपना शतक पूरा किया जबकि समित ने अर्द्धशतकीय पारी खेली। बेयरस्टो दिन का खेल समाप्त होने से कुछ पहले जावेद खान को शिखर धवन के हाथों कैच कराते हुए उनकी शानदार पारी का अंत कर दिया।
विज्ञापन


संक्षिप्त स्कोर: इंग्लैंड एकादश छह विकेट पर 338 रन (रूट 28, ट्रोट 28, मोर्गन 76, बेयरस्टो 118, समित 59, वेंगांकर 68/2, जावेद खान 75/2)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें