फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGW vs INDW: भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, दिग्गजों की हुई वापसी

Tue, 06 Jul 2021 10:57 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत नौ जुलाई से होगी। दूसरा मुकाबला 11 जुलाई को जबकि तीसरा और अंतिम मैच 14 जुलाई को चेम्सफोर्ड में खेला जाएगा।
विज्ञापन
इंग्लैंड महिला टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड ने मंगलवार को भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए अपनी 14 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया। इस टीम में आक्रामक बल्लेबाज डैनी वाट और मैडी विलियर्स की वापसी हुई है। वहीं, केट क्रॉस और लॉरेन विनफील्ड हिल अपनी क्षेत्रीय टीमों की ओर से खेलने के लिए वापस लौटेंगी और इस सप्ताहांत होने वाले चार्लोट एडवर्ड्स कप के लिए उपलब्ध रहेंगी। टी-20 सीरीज की शुरुआत नौ जुलाई से होगी। दूसरा मुकाबला 11 जुलाई को होव जबकि तीसरा और अंतिम मैच 14 जुलाई को चेम्सफोर्ड में खेला जाएगा।

विज्ञापन


इंग्लैंड की मुख्य कोच लिसा नाइटले ने कहा, 'हमने टेस्ट और वन-डे अंतरराष्ट्रीय दोनों में अच्छा क्रिकेट खेला और हमने अंतरराष्ट्रीय टी-20 श्रृंखला के लिए मजबूत टीम चुनी है। कई प्रारूप वाली इस श्रृंखला में हम 6-4 से आगे हैं और जीत के लिए कड़ा प्रयास करेंगे।' उन्होंने कहा, 'तीसरे एक दिवसीय में हमने संभवत: अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं दिखाया इसलिए मैं चाहूंगी कि पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में हम कोई मौका नहीं दें।' 

टीम इस प्रकार है:
हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्युमोंट, कैथरीन ब्रंट, फ्रेया डेविस, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, टैश फरांट, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, नेट स्किवर, आन्या श्रबसोल, मैडी विलियर्स, फ्रेन विल्सन और डैनी वाट।

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें