नताली सीवर (68*) और टैमी बीमोंट (58*) की शानदारी पारी की बदौलत इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को मुंबई में खेले गए इंडिया ट्राई नेशन टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से करारी मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को जीत के लिए 150 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में इंग्लेंड ने 18 गेंद शेष रहते ही 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। नताली सीवर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 149 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को मूनी (4) के रूप में पहला झटका दिया। इसके बाद एलिसा हैली भी जल्दी आउट हो गईं। उन्होंने 23 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 31 रनों की पारी खेली। इसके अलावा गार्डनर 16 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 28 रन बनाए। वहीं, हैंस ने 45 गेंदों पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 65 रन की शानदार पारी खेली और स्कोर को 149 रनों तक पहुंचाया। इंग्लैंड की तरफ से जेनी गन ने 3 और सीवर ने 2 विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज बी. स्मिथ महज 1 रन बनाकर आउट हुईं। 34 रन के स्कोर पर टीम का दो विकेट गिर चुका था। इसके बाद सीवर और बीमोंट ने 116 रनों की शानदार साझेदारी करते हुए 17 ओवर में 150 रन बनाकर लक्ष्य की प्राप्ति की और मैच को 8 विकेट से जीतने में कामयाब रही। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्कट और किमिंस ने एक-एक विकेट हासिल किया।