ओवल क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा वनडे काफी रोमांचक रहा। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट पर 356 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज के लक्ष्य का पीछा करते हुए 35.1 ओवर में 298 रन ही बना सकी। हालांकि इसके बाद बारिश ने मैच का मजा किरकिरा कर दिया। बता दें कि 98 रन कम होने के बावजूद भी इंग्लैंड ने यह मैच वेस्टइंडीज से जीत लिया।
गौरतलब है कि वेस्टइंडीज की ओर से ओपनर एविन लेविस ने 130 गेंदों पर 17 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 176 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा जेसन होल्डर ने 77, जेसन मोहम्मद ने 46 रनों का योगदान दिया।
पढ़ेंः- लॉर्ड्स टेस्ट: वेस्टइंडीज को 9 विकेट से मात देकर इंग्लैंड ने 2-1 से किया सीरीज पर कब्जा
इस मैच में ऐसा लग रहा था कि लेविस दोहरा शतक बना सकते हैं, लेकिन वह इससे पहले ही रिटायर्ड हर्ट हो गए। वहीं, इंग्लैंड के ओपनर जेसन रॉय ने अच्छी शुरुआत करते हुए 66 गेंद पर 84 रनों की पारी खेली। जॉनी बेयरेस्टो ने 39 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 71 रन देकर तीन विकेट लिये।
हालांकि ऐसा डकवर्थ लुईस नियम की वजह से हुआ। वेस्टइंडीज की तरफ से अलजारी जोसेफ ने पांच विकेट लिए। जबकि लेविस को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।