फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड ने जीती वनडे सीरीज, चौथे वनडे में श्रीलंका को 18 रन से हराया

Sun, 21 Oct 2018 01:56 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जो रूट और इयोन मॉर्गन
विज्ञापन

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शनिवार को मेजबान श्रीलंका को डकवर्थ लुईस प्रणाली से 18 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बनाई। 

विज्ञापन


इंग्लैंड को 274 रन का लक्ष्य था, लेकिन जब उसने 27 ओवर में दो विकेट पर 132 रन बनाए थे तभी बारिश आ गई। आगे का खेल संभव नहीं हो पाया। डीएल प्रणाली से इंग्लैंड को उस समय दो विकेट पर 115 रन की दरकार थी। 

श्रीलंका ने इससे पहले दासुन शनाका (66) और सलामी बल्लेबाज निरोशन डिकवेला (52) की मदद से सात विकेट पर 273 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। जैसन राय (45) ने अलेक्स हेल्स (12) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। 
विज्ञापन


जोए रूट (नाबाद 32) और कप्तान इयोन मोर्गन (नाबाद 31) ने तीसरे विकेट के लिए 56 रन की अटूट साझेदारी की। श्रीलंका की तरफ से ऑफ स्पिनर अकिला धनंजय ने 27 रन देकर दो विकेट लिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें