फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's T20 World Cup: विश्वकप के उद्घाटन समारोह में विकेड बैंड देगा प्रस्तुति, मैच से ठीक पहले होगा कार्यक्रम

Fri, 12 Jun 2026 02:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन

सार

महिला टी20 विश्व कप की आज से शुरुआत होने जा रही है। 12 टीमों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से होगा। आइए जानते हैं दर्शक यह मैच और इससे पहले होने वाले उद्घाटन समारोह को कब और कहां देख सकेंगे...
विज्ञापन
महिला टी20 विश्व कप - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला टी20 विश्व कप 2026 की आज से शुरुआत होने जा रही है। टूर्नामेंट के पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से होगा। इससे पहले उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें विकेड बैंड प्रस्तुति देगा। स्टार एम्मा किंग्स्टन और जीजी स्ट्रैलन इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले से पहले लाइव परफॉर्मेंस में एल्फाबा और ग्लिंडा के रूप में विकेड के पूरे कलाकारों का नेतृत्व करेंगी।
विज्ञापन


यह प्रदर्शन आईसीसी के उस दृष्टिकोण का हिस्सा है जिसके तहत टूर्नामेंट को खेल से परे ले जाकर सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण अनुभव तैयार किए जाते हैं, जिनमें विशिष्ट क्रिकेट को विश्व स्तरीय मनोरंजन के साथ जोड़ा जाता है। यह आयोजन लंदन के वेस्ट एंड में 'विक्ड' के सफल प्रदर्शन की 20वीं वर्षगांठ के साथ भी मेल खाता है। महिला टी20 विश्व कप का उद्घाटन समारोह मैच से ठीक पहले आयोतिज होगा और इसके साथ ही महिला क्रिकेट के इस महाकुंभ की शुरुआत होगी। 

पहले से कहीं अधिक बड़ा और रोमांचक होगा टूर्नामेंट
इस बार महिला टी20 विश्व कप में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह भाग लेने वाली टीम की संख्या के हिसाब से भी सबसे बड़ा है जिसमें 2024 की तुलना में आयरलैंड और नीदरलैंड भी शामिल हो गए हैं। यह विस्तार इस बात का संकेत है कि महिला क्रिकेट दुनिया भर में मजबूत हो रहा है, लेकिन इससे भी अधिक खुशी की बात है कि सभी टीम को बराबरी का मौका मिल रहा है और नई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं।

दो ग्रुप में बंटी है टीमें 
महिला टी20 विश्व कप के लिए 12 टीमों को छह-छह के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भारत, नीदरलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका हैं। वहीं, ग्रुप 2 में इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी। भारत अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से करेगा। 
विज्ञापन

कब और कहां देख सकेंगे उद्घाटन समारोह
महिला टी20 विश्व कप का उद्घाटन समारोह भारतीय समयानुसार रात 10 से 10:45 के बीच आयोजित हो सकता है। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मैच रात 11 बजे से शुरू होगा। मैच और उद्घाटन समारोह को भारतीय प्रशंसक भारत में टूर्नामेंट के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। वहीं, दर्शक इसके लाइव अपडेट्स amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें