फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजबान इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को किया चारों खाने चित, पहली जीत के ये रहे पांच हीरो

Thu, 30 May 2019 11:02 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : pti
मेजबान इंग्लैंड ने विश्व कप में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की है। गुरूवार को लंदन के ओवल स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका को 104 रनों से करारी मात दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 311 रन बनाए। जवाब में प्रोटियाज टीम 39.5 ओवर में 207 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और मैच हार गई। ऐसे में आइए जानते हैं इंग्लैंड की शानदार जीत के कौन रहे पांच हीरो?

 
विज्ञापन

2 of 6
बेन स्टोक्स - फोटो : social media
बेन स्टोक्स

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने विश्व कप के पहले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से दक्षिण अफ्रीका को मुश्किल में डाला। बल्लेबाजी में उन्होंने 79 गेंदों में 9 चौके की मदद से 89 रन की जबरद्सत पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में स्टोक्स ने दो विकेट झटके। इसके अलावा फील्डिंग में उन्होंने जिस तरह से एंडिले फेहलुकवायो का कैच पकड़ा वो वाकई लाजवाब था।
विज्ञापन

3 of 6
जो रूट - फोटो : social media
जो रूट

जॉनी बेयरस्टो के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए जो रूट ने शानदार अर्शतकीय पारी खेली। रूट ने 59 गेंदों में 5 चौके की मदद से 51 रन बनाए। तीसरे विकेट के लिए रूट और रॉय के बीच 106 रनों की शानदार साझेदारी हुई।

4 of 6
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media
इयोन मॉर्गन

आज के इस मुकाबले में कप्तान मॉर्गन ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 60 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मॉर्गन और स्टोक्स के बीच चौथे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन

5 of 6
जेसन रॉय - फोटो : social media
जेसन रॉय

इंग्लैंड के सलामी बललेबाज जेसन रॉय ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने 53 गेंदों में 8 चौके की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media
जोफ्रा आर्चर

आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाने वाले जोफ्रा आर्चर ने पहले मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने सात ओवर में 27 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें