पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच शुरु हुए चौथे टेस्ट के पहले दिन इग्लैंड ने पाकिस्तान को शुरुआती जख्म दे दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 328 रनों पर सिमट गई। इसमें मोइन अली के शतक और जॉनी बेयरस्टो के अर्धशतक की भूमिका अहम रही।
दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 3 रन पर एक विकेट गंवा दिया। चार टेस्ट मैचों की इस सीरीज में पाकिस्तान 1-2 से पीछे है। यदि वो इस टेस्ट को जीत लेता है, तो सीरीज बचाने में सफल हो सकता है।
हालांकि पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। कप्तान एलेस्टर कुक समेत टॉप के 5 बल्लेबाज महज 110 रन जोड़कर पवेलियन की शोभा बन गए थे। वहाब रियाज और मोहम्मद आमिर ने इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर की कमर ही तोड़ दी।