फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्मिंघम टेस्ट: दूसरे दिन का खेल जल्द समाप्त, पाकिस्तान 268 रन पीछे; पहली पारी में इंग्लैंड को मिली बड़ी बढ़त

Thu, 10 Sep 2026 10:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच बर्मिंघम में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने पहली पारी में 133 रन बनाए थे। दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 453 रन पर ऑलआउट हुई। पाकिस्तान ने दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में दो विकेट पर 52 रन बनाए हैं। बारिश के कारण दिन का खेल जल्द समाप्त हुआ।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड - फोटो : England Cricket
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड ने बर्मिंघम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल कर ली। पाकिस्तान की पहली पारी 133 रन पर सिमटी थी जिसके जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 453 रन बनाए। इस तरह इंग्लैंड को 320 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हुई। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में पांच बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 75 रनों की पारी खेली। बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल जल्द समाप्त हुआ। पाकिस्तान ने दूसरी पारी में अब तक दो विकेट पर 52 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान की टीम फिलहाल 268 रन पीछे चल रही है। 
विज्ञापन

रॉबिन्सन ने फिर दिए झटके
इंग्लैंड को पहली पारी में ऑलआउट करने के बाद पाकिस्तान की दूसरी पारी में शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। टीम ने बिना खाता खोले ही दो विकेट गंवा दिए। ओली रॉबिन्सन ने एक बार फिर कहर बरपाया और पाकिस्तान को दो झटके दिए। रॉबिन्सन ने पहले सईम अयूब को आउट किया और फिर अब्दुल्लाह शफीक को अपना शिकार बनाया। इसके बाद शान मसूद और अजान अवैस ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच अब तक 52 रनों की साझेदारी हो चुकी है। अवैस 29 और मसूद 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन

इंग्लैंड की पहली पारी
इससे पहले, इंग्लैंड ने आज चार विकेट खोकर 156 रन से पारी आगे बढ़ाई। हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन वह रन आउट होकर पवेलियन लौटे। इंग्लैंड के लिए इमिलियो गे और ब्रूक के अलावा डॉन लॉरेंस, जैमी स्मिथ और ओली रॉबिन्सन ने भी अर्धशतक जड़े। इंग्लैंड के लिए ब्रूक के अलावा स्मिथ ने 69, लॉरेंस ने 65, इमिलियो ने 60 और रॉबिन्सन ने 50 रन बनाए। वहीं, जोफ्रा आर्चर 27 गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 32 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से रजाउल्लाह ने चार विकेट झटके, जबकि मोहम्मद अली और मोहम्मद इमरान रंधावा को दो-दो विकेट मिले। मोहम्मद अब्बास को एक विकेट मिला।

हैरी ब्रूक और डेन लॉरेंस ने पांचवें विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी निभाई। हैरी ब्रूक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 97 गेंदों में 75 रन बनाए। वहीं, लॉरेंस 82 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 65 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे। जेमी स्मिथ भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। गस एटकिंसन ने 19 रनों का योगदान दिया। वहीं, शानदार गेंदबाजी के बाद ओली रॉबिन्सन ने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया। जोश टंग ने 20 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 15 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें