फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड ने बचा ली यासिर शाह की 'लाज', वरना गड़बड़ हो जाती

Sun, 24 Jul 2016 06:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
यासिर शाह, पाकिस्तान - फोटो : Reuters
विज्ञापन
लॉर्ड्स टेस्ट के हीरो रहे फिरकी गेंदबाज यासिर शाह की लाज पाकिस्तान टीम ने नहीं बल्कि विपक्षी टीम इंग्लैंड ने बचा ली वरना उनकी स्थिति और गड़बड़ हो जाती। यासिर पिछले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन कर दुनिया के नंबर वन गेंदबाज बने थे।
विज्ञापन


लेकिन अगले ही मैच में उनकी फिरकी गेंदबाजी की धार फीकी होती दिखी। मैनचेस्टर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पहली पारी में विकेट लेने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा फिर उन्होंने काफी ज्यादा रन भी दे डाले।

पहले दिन 31 ओवर यानी 186 गेंद डालने के बाद भी उनके खाते में एक विकेट भी नहीं आया। यह उनके करियर का सबसे कठिन समय है क्योंकि टेस्ट में उन्हें एक विकेट के लिए इससे पहले इतनी गेंद नहीं डालनी पड़ी थी। इस दौरान उन्होंने 111 रन भी खर्च कर डाले। फिर दूसरे दिन 45 गेंद डालने के बाद पहली सफलता हासिल कर सके।
विज्ञापन


इस तरह से यासिर को मैच का पहला विकेट अपनी 232वें गेंद पर मिला। खुद उन्होंने क्रिस वोग्स को कॉटएंडबोल्ड कर सफलता के इंतजार को खत्म किया। उन्हें यह सफलता अपने 38.4 ओवर यानी 232वीं गेंद पर मिली।

उनकी नाकामी यहीं पर खत्म नहीं हुई वो एक और अनचाहे रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहे थे लेकिन जिस इंग्लैंड की टीम के बल्लेबाजों ने उन्हें खूब परेशान किया उसी ने उन्हें इस जलालत से बचा दिया।
विज्ञापन

इंग्लैंड के फैसले से यासिर के नाम बच गया अनचाहा रिकॉर्ड

यासिर शाह, पाकिस्तान - फोटो : Reuters
पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह ने इस मैच में 54 ओवर डालते हुए 213 रन खर्च कर दिए और सिर्फ एक विकेट ही उनके खाते में आया। वह पाकिस्तान की ओर से टेस्ट मैच की किसी एक पारी में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं।

पाक की ओर से सबसे ज्यादा रन खर्च करने का रिकॉर्ड खान मोहम्मद के नाम है जिन्होंने 259 रन एक ही पारी में खर्च कर दिए थे। इसके बाद फजल महमूद (247 रन) और सकलैन मुश्ताक (237) का नाम सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड है। यासिर के नाम यह अनचाहा रिकॉर्ड बनता दिख रहा था कि इस बीच इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी ही घोषित कर दी। अभी इंग्लैंड की ओर से बल्लेबाजी बची थी। 

इंग्लैंड ने अपनी पारी 8 विकेट पर 589 रन बनाकर घोषित कर दिया। उनकी ओर से जोए रूट ने करियर की बेस्ट पारी खेलते हुए 254 रनों की पारी खेली। रूट के अलावा कप्तान एलिस्टर कुक (105) ने भी शतक ठोंका था। इसके अलावा क्रिस वोग्स और जॉनी बैरिस्टो ने 58-58 रनों की पारी खेली।

पाक की ओर से तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने 3 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद अमीर और राहत अली को 2-2 सफलता मिली। यासिर को एक सफलता मिली।

यासिर की गेंदबाजी में नाकामी के बाद टीम के बल्लेबाजों ने भी निराश किया और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे और स्कोरबोर्ड में 57 रन ही टंगे थे। क्रिस वोग्स और बेन स्टोक्स ने 2-2 विकेट लिए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें