फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MS Dhoni Record: जो डिविलियर्स नहीं कर पाए वह बटलर ने कर दिखाया, धोनी का 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Thu, 23 Jun 2022 10:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्स्टेल्विन

सार

बटलर ने सीरीज में 19 छक्के लगाकर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बटलर एक सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी, एबी डिविलियर्स, जोस बटलर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर में चल रहे हैं। आईपीएल के 15वें सीजन में 863 रन बनाने के बाद उन्होंने अपने फॉर्म के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी बरकरार रखा। बटलर ने नीदरलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में 248 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने कुल 19 छक्के लगाए। बटलर ने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया। इंग्लैंड ने सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया।
विज्ञापन


बटलर ने सीरीज में 19 छक्के लगाकर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बटलर एक सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए। धोनी ने बतौर विकेटकीपर 17 साल पहले 2005 में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में विस्फोटक बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 17 छक्के लगाए थे।

धोनी ने सात मैच में जड़े थे 17 छक्के
धोनी ने सात मैचों की पांच पारियों में 17 छक्के लगाए थे। उसी सीरीज के तीसरे मैच में उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी। जयपुर में माही ने नाबाद 183 रन की पारी खेली थी। उस मैच में धोनी ने 145 गेंद लिए थे। उन्होंने 15 चौके और 10 छक्के लगाए थे। बटलर ने तीन मैचों की सीरीज में ही धोनी को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन


धोनी के करीब पहुंचे थे डिविलियर्स
10 साल बाद 2015 में धोनी के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर एबी डिविलियर्स पहुंचे थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2015 में 16 छक्के लगाए थे। दो छक्के और लगाते तो डिविलियर्स धोनी का रिकॉर्ड तोड़ देते। इस मामले में चौथे स्थान पर भी बटलर ही हैं। बटलर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2019 में 14 छक्के लगाए थे।

फिर भी शीर्ष पर क्रिस गेल
ओवरऑल रिकॉर्ड को देखें तो वेस्टइंडीज के तूफानी ओपनर क्रिस गेल शीर्ष पर हैं। उन्होंने एक वनडे सीरीज में सर्वाधिक 39 छक्के लगाए हैं। गेल ने यह रिकॉर्ड 2018-19 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बनाया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें