फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs AUS: स्टार्क के कैच पर बवाल, मैकग्रा ने जताई नाराजगी; अंपायरों को मिला एमसीसी का साथ, जानें पूरा मामला

Sun, 02 Jul 2023 04:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

मिचेल स्टार्क के कैच को लेकर मिरिलिबोन क्रिकेट क्लब ने साफ किया है कि कैच पकड़ने के बाद जब फील्डर अपने शरीर और गेंद पर पूरी तरह नियंत्रण हासिल कर लेता है, तभी कैच पूरा माना जाता है। इस लिहाज से स्टार्क का कैच पूरा नहीं था, क्योंकि उनका शरीर नियंत्रित नहीं था।
 
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशेज टेस्ट सीरीज में मिचेल स्टार्क के कैच का विवाद अब खत्म होता दिख रहा है। क्रिकेट के नियम बनाने और उनकी समीक्षा करने वाले क्लब (मेरिलिबोन क्रिकेट क्लब) ने अंपायरों का साथ दिया है। एमसीसी की तरफ से कहा गया कि नियम के अनुसार कैच पूरा करने के लिए खिलाड़ी को गेंद के साथ-साथ अपने शरीर पर भी पूरा नियंत्रण हासिल करना होता है, जबकि स्टार्क ने अपने शरीर पर पूरा नियंत्रण नहीं हासिल किया था। इसी वजह से यह कैच मान्य नहीं था। 
विज्ञापन


लॉर्ड्स में चौथे दिन मिचेल स्टार्क का कैच तीसरे अंपायर ने अमान्य करार दिया था, क्योंकि उनका अपने शरीर पर पूरा नियंत्रण नहीं था। दिन का खेल खत्म होने से पहले बेन डकेट ने अपर कट खेला और गेंद हवा में चली गई। स्टार्क ने कैच पकड़ा और ऑस्ट्रेलियाई टीम विकेट का जश्न मनाने लगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। अंपायरों ने कैच की समीक्षा के लिए तीसरे अंपायर की मदद ली और रीप्ले में दिखा कि डाइव लगाते समय गेंद जमीन से छू गई थी। इसके बाद बल्लेबाज डकेट को नॉट आउट दिया गया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

मैक्ग्रा ने क्या कहा?
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी तीसरे अंपायर के इस फैसले से हैरान रह गए। कप्तान कमिंस ने अंपायरों से बात भी की। कमेंट्री के दौरान पूर्व ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी ग्लेन मैकग्रा ने कहा "मुझे खेद है, यह सबसे घटिया चीज है जो मैंने कभी देखी है। उन्होंने (स्टार्क ने) उस गेंद को नियंत्रण में कर लिया है। वह गेंद नियंत्रण में है। मैंने वह सब कुछ देखा है जो यह गेम पेश करता है। यदि वह आउट नहीं है, तो अब तक लिया गया कोई भी अन्य कैच आउट नहीं होना चाहिए। यह एक अपमान है।"

एमसीसी ने क्या कहा?
एमसीसी ने ट्विटर पर लिखा "नियम 33.3 स्पष्ट रूप से कहता है कि कैच तभी पूरा होता है जब क्षेत्ररक्षक का 'गेंद और उसके शरीर पर पूरा नियंत्रण' हो। गेंद उससे पहले जमीन को नहीं छू सकती। इस विशेष घटना में, मिचेल स्टार्क, अभी भी फिसल रहे थे और गेंद जमीन को रगड़ रही थी, उनका शरीर नियंत्रण में नहीं था।"
 

पिछले कुछ हफ्तों में टेस्ट में मैदान के करीब से कैच लपकने के कई मौके आए हैं, जिसकी शुरुआत विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में कैमरून ग्रीन के शुभमन गिल को आउट के लिए शानदार कैच से हुई। जहां गिल आउट होने के बाद काफी गुस्से में थे। इससे पहले इस टेस्ट में, स्टीवन स्मिथ ने पहली पारी में जो रूट को आउट करने के लिए एक कैच पकड़ा था, जिसे तीसरे अंपायर ने चेक किया था, जबकि एजबेस्टन में मार्नस लाबुशेन के शॉर्ट लेग कैच को स्टार्क के समान परिस्थितियों में नॉट आउट करार दिया गया था।

ऐसा माना गया कि मिचेल स्टार्क ने कैच लेने के बाद गेंद को जमीन पर छोड़ दिया था। यदि कैच साफ होता तो इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट पर 113 रन होता और वह मैच में लगभग पिछड़ जाता। मैच के आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए छह विकेट शेष रहते हुए 257 रन की जरूरत है, लेकिन डकेट के साथ क्रीज पर बेन स्टोक्स की मौजूदगी उन्हें विश्वास दिलाती है कि एक और शानदार लक्ष्य हासिल करना संभव है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें