फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशेज 2019: हेजलवुड के आगे इंग्लैंड ने टेके घुटने, बना शर्मनाक रिकॉर्ड, 71 साल बाद पहली बार हुआ ऐसा

Sat, 24 Aug 2019 04:56 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जोश हेजलवुड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (5/30) की शानदार गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड की टीम एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में महज 27.5 ओवरों में 67 रन पर ही ढेर हो गई। पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम 179 पर सिमट गई थी।

विज्ञापन


जोफरा आर्चर ने 45 रन देकर छह विकेट लिए थे। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 112 रन की बढ़त मिली। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में छह विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए हैं। मार्नस लाबुछाने (53) और पैंटिंसन 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। इसके साथ ही और उसकी कुल बढ़त 283 रन की हो गई है।

दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का कहर देखने को मिला। हेजलवुड के अलावा पैट कमिंस ने तीन और जेम्स पैटिनसन ने दो विकेट लिए। लंच से पहले ही मेजबान टीम 45 रन पर छह विकेट गंवा चुकी थी। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने लगातार दूसरी बार शून्य पर आउट हो गए। लॉर्ड्स में हुए दूसरे टेस्ट में उन्होंने गोल्डन डक बनाया था। 

विज्ञापन

एक बल्लेबाज ही पहुंचा दहाई के अंक में 

दूसरे दिन इंग्लैंड को पहला झटका जेसन रॉय (9) के रूप में लगा। उन्हें पैट कमिंस ने कप्तान टिम पेन के हाथों लपकवाया। उस वक्त टीम स्कोर 10 रन था। रूट दो ही गेंद खेल सके।  रोरी बर्न्स (9) को हेजलवुड ने आउट किया तो बेन स्टोक्स (8) जेम्स पैटिंसन का शिकार बन गए। जो डेनसी 49 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए, जो टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। 

इंग्लैंड का आठवां सबसे कम स्कोर 
इंग्लैंड की टीम इससे पहले 1948 में वह 42.1 ओवर में 52 रन पर ढेर हो गई थी। इंग्लैंड का यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8वां सबसे कम स्कोर है। उसका सबसे खराब प्रदर्शन 1987 में आया था, जब पूरी टीम 45 रन पर पवेलियन लौट गई थी। 
विज्ञापन

एशेज आंकड़े 

04 बार पिछले दो साल में और 37 पारियों में 100 रन के अंदर सिमटी इंग्लैंड टीम। अन्य कोई भी टीम एक बार से ज्यादा इतने कम स्कोर पर आउट नहीं हुई है। 

दो साल के चार न्यूनतम स्कोर 
रन बनाम मैदान वर्ष
58 न्यूजीलैंड ऑकलैंड 2018
77  वेस्टइंडीज   ब्रिजटाउन 2018    
85    आयरलैंड लॉर्ड्स 2019
67     ऑस्ट्रेलिया  लीर्ड्स        2019    
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें