फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

England Tour Of Australia: वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का एलान, जेम्स विंस और सैम बिलिंग्स की हुई वापसी

Tue, 25 Oct 2022 05:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

जहां बेन स्टोक्स और मार्क वुड को तीन मैचों की सीरीज के लिए आराम दिया गया है, वहीं चयनकर्ताओं ने काफी हद तक एक मजबूत टीम चुनी है।
विज्ञापन
जेम्स विंस और सैम बिलिंग्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड ने अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जेम्स विंस और सैम बिलिंग्स को टीम में वापस बुला लिया है। मंगलवार (25 अक्तूबर) को घोषित 15 सदस्यीय टीम में जेसन रॉय भी शामिल हैं, जिन्हें हाल ही में खराब फॉर्म के कारण टी20 टीम से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन

जहां बेन स्टोक्स और मार्क वुड को तीन मैचों की सीरीज के लिए आराम दिया गया है, वहीं चयनकर्ताओं ने काफी हद तक एक मजबूत टीम चुनी है। विंस की आखिरी वनडे मैच में उपस्थिति जुलाई 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू मैच में आई थी, जबकि बिलिंग्स की प्रारूप में सबसे हालिया उपस्थिति लगभग उसी समय श्रीलंका के खिलाफ आई थी।

इस सीरीज के लिए चुने गए 15 खिलाड़ियों में से 11 पहले से ही टी20 विश्व कप टीम के हिस्से के रूप में ऑस्ट्रेलिया में हैं। टीम में ओली स्टोन और क्रिस जॉर्डन को शामिल कर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दिलचस्प फैसला लिया है। स्टोन ने आखिरी बार अक्तूबर 2018 में वनडे मैच खेला था, जबकि जॉर्डन ने दो साल से अधिक समय में इस फॉर्मेट में नहीं खेला है और उन्हें व्यापक रूप से एक टी-20 स्पेशलिस्ट के रूप में देखा गया था।
विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के चार दिन बाद 17 नवंबर को एडिलेड ओवल में सीरीज की शुरुआत होगी। अगले दो मैच क्रमश: 19 और 22 नवंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड और मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंग्लैंड की वनडे टीम: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, सैम बिलिंग्स, सैम करन, लियाम डॉसन, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान, आदिल रशीद, जेसन रॉय, फिल सॉल्ट, ओली स्टोन, जेम्स विंस, डेविड विली, क्रिस वोक्स, ल्यूक वुड।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें