फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट के घर आई खुशियां, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

Wed, 08 Jul 2020 08:34 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इंग्लैंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुधवार का दिन दोहरी खुशियां लेकर आया। एक तो कोरोना के चलते तीन महीने से ठप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मैदान पर वापसी हुई। दूसरी यह कि इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट दूसरी बार पिता बने हैं।

विज्ञापन


रूट ने सोशल मीडिया पर अपनी नवजात बेटी की तस्वीर पोस्ट कर यह खुशी अपने फैंस के साथ साझा की।  इससे पहले 2017 में उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम अल्फ्रेड विलियम है।



रूट ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उनके दोनों बच्चे नजर आ रहे हैं। जिसमें नवजात बच्चे को उन्होंने अपनी गोद में उठा रखा है। रूट ने कैप्शन देते हुए लिखा है कि इंग्लैंड टीम, हम आपको हर तरीके से देख और सपोर्ट कर रहे हैं। जो रूट साथ ही थम्स अप का साइन भी दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन


जो रूट की अनुपस्थिति में बेन स्टोक्स वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड टीम की कमान संभाल रहे हैं। रूट अब सात दिन तक दूसरे टेस्ट मैच से पहले आइसोलेशन में रहेंगे। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 16 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच के लिए रूट टीम में उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें