वंदे भारत एक्सप्रेस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय रेलवे ने देश में ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए 44 सेमी हाईस्पीड आईसीएफ ट्रेन सेट के लिए टेंडर निकाला है। ये टेंडर 10 जुलाई को खुलेगा। रेलवे ने कहा है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए टेंडर के लिए जरूरी कागजात को मैन्युअल रूप देने के लिए उसे किसी भी जोनल रेलवे के महाप्रबंधक के सचिव के पास जमा कराया जा सकता है।
रेलवे ने बताया है कि इन 44 सेमी हाईस्पीड ट्रेन सेट का टेंडर 10 जुलाई को खोला जाएगा। रेलवे ने यह भी साफ किया है कि इस टेंडर की तारीख को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। रेलवे ने ट्वीट कर बताया है कि 44 सेमी हाईस्पीड ट्रेन सेट के टेंडर जारी किए गए हैं, जिन्हें 10 जुलाई को दो बजकर 15 मिनट पर खोला जाएगा।
गौरतलब है कि रेलवे ने सेमी हाईस्पीड ट्रेनें खरीदने के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किया है, जिसके तहत वंदे मातरम एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें खरीदी जा सकें। इस टेंडर के जरिए रेलवे को जल्द ही ये सेमी हाईस्पीड ट्रेनों मिल सकेंगी, जिन्हें देश में कई मार्गों पर संचालित किया जाएगा।