फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

England Test Captain: स्टोक्स से लेकर बटलर तक, पांच खिलाड़ी जो बन सकते हैं इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान

Sat, 16 Apr 2022 04:56 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्रिकेट प्रशंसकों के मन में यह सवाल चल रहा है कि रूट के बाद इंग्लैंड टेस्ट टीम की कमान कौन संभालेगा। दावेदारों में कई नाम सामने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा बेन स्टोक्स के नाम की चर्चा हो रही है। स्टोक्स ने 2020 में एक मैच में टीम की कमान संभाली थी।
विज्ञापन
जो रूट की जगह इंग्लैंड को नए कप्तान की तलाश है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट ने लगातार हार के बाद टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। 31 साल के रूट ने शुक्रवार (15 अप्रैल) को यह फैसला लिया। क्रिकेट प्रशंसकों के मन में यह सवाल चल रहा है कि रूट के बाद इंग्लैंड टेस्ट टीम की कमान कौन संभालेगा। दावेदारों में कई नाम सामने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा बेन स्टोक्स के नाम की चर्चा हो रही है। स्टोक्स ने 2020 में एक मैच में टीम की कमान संभाली थी।
विज्ञापन


पांच खिलाड़ी जो बन सकते हैं इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान:

बेन स्टोक्स: जो रूट के बाद इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे ऑलराउंडर बेन स्टोक्स हैं। स्टोक्स इंग्लैंड की तीनों टीम के सदस्य हैं। वे जो रूट के बाद इकलौते सदस्य हैं जिनका स्थान टेस्ट में पक्का है। लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के कारण अन्य खिलाड़ी उनका सम्मान भी करते हैं। स्टोक्स ने 2020 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टेस्ट मैच में कप्तानी की थी। उनके पास 79 टेस्ट मैचों का अनुभव भी है।

स्टुअर्ट ब्रॉड - फोटो : सोशल मीडिया
स्टुअर्ट ब्रॉड: कप्तानी के लिए बेन स्टोक्स के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम लिया जा रहा है। उन्होंने 152 मैच खेले भी हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा भी है कि अगर स्टोक्स कप्तानी की जिम्मेदारी लेने से इनकार करते हैं तो कुछ समय के लिए ब्रॉड को कप्तानी सौंपी जानी चाहिए। उनके नेतृत्व में किसी ऐसे युवा खिलाड़ी को निखारा जा सकता है जो भविष्य में टीम की कमान संभाले। ब्रॉड तीन वनडे और 27 टी20 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं।

जोस बटलर: इंग्लैंड के इस स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज की जगह तीनों फॉर्मेट की टीम में है। बटलर का नाम कप्तानी के लिए दिवंगत शेन वॉर्न ने भी सुझाया था। उन्होंने कहा था कि बटलर भविष्य में इंग्लैंड के बेहतरीन कप्तान साबित होंगे। वॉर्न जब राजस्थान रॉयल्स के मेंटर थे तब बटलर आईपीएल में उस टीम से खेल रहे थे। वॉर्न उनकी क्षमताओं से काफी प्रभावित थे। बटलर विकेट के पीछे से मैच को अच्छे से पढ़ सकते हैं। उन्होंने आठ वनडे और पांच टी20 मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी की है।

जेम्स एंडरसन - फोटो : सोशल मीडिया
जेम्स एंडरसन: जो रूट की कप्तानी में इस अनुभवी तेज गेंदबाज को ट्रंपकार्ड कहा जाता था। एशेज सीरीज में हार के बाद उन्होंने रूट को कप्तान बनाए रखने का समर्थन किया था। 39 साल के एंडरसन हाल ही में चोटिल हो गए थे और एशेज सीरीज के कुछ मैचों से बाहर रहे थे। एंडरसन अपने अनुभव से बेहतरीन कप्तान साबित हो सकते हैं। कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि एंडरसन को कमान सौंपकर किसी युवा खिलाड़ी को भविष्य के लिए तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन

जॉनी बेयरस्टो - फोटो : सोशल मीडिया
जॉनी बेयरस्टो: इंग्लैंड के पसंदीदा विकेटकीपर और दाएं हाथ के बल्लेबाज बेयरस्टो 2019 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य थे। 32 वर्षीय बेयरस्टो की तारीफ कई पूर्व खिलाड़ी कर चुके हैं। उन्होंने अब तक 83 टेस्ट मैच खेले हैं। बेयरस्टो को इंग्लैंड बोर्ड काफी पसंद करता है। अब देखना है कि उनका नंबर आता है या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें