फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs NZ: आईसीसी ने इंग्लैंड टीम पर लगाया भारी जुर्माना, जानें कारण

Mon, 07 Jun 2021 07:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

आईसीसी मैच रैफरी क्रिस ब्रॉर्ड ने यह जुर्माना लगाया क्योंकि जो रूट की टीम ने निर्धारित समय में दो ओवर कम फेंके थे।
विज्ञापन
इंग्लैंड टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के खिलाफ लार्ड्स में पहले टेस्ट में धीमी ओवर गति के लिए इंग्लैंड टीम पर उनकी मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। आईसीसी मैच रैफरी क्रिस ब्रॉर्ड ने यह जुर्माना लगाया क्योंकि जो रूट की टीम ने निर्धारित समय में दो ओवर कम फेंके थे।

विज्ञापन


आईसीसी ने विज्ञप्ति में कहा, 'न्यूनतम ओवर गति के अपराध से जुड़े खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ की आचार संहिता के नियम 2.22 के अनुसार, टीम निर्धारित समय में जितने ओवर कम फेंकती है खिलाड़ी पर उस प्रत्येक ओवर के लिए 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगता है।'

रूट ने अपराध और प्रस्तावित सजा स्वीकार कर ली, जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायरों माइकल गॉफ और रिचर्ड कैटलब्रो, तीसरे अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और चौथे अंपायर माइक बर्न्स ने घरेलू टीम के खिलाफ ये आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें