फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया ‘ए’ के खिलाफ तैयारियां परखेगा इंग्लैंड

Mon, 29 Oct 2012 10:34 PM IST
मुंबई/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आई इंग्लैंड टीम इंडिया ‘ए’ के खिलाफ मंगलवार से यहां शुरू होने वाले पहले अभ्यास मैच से अपनी तैयारियों को अंजाम देगी। 15 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड टीम तीन अभ्यास मैच खेलेगी।
विज्ञापन


तीन दिवसीय इस अभ्यास मैच में इंडिया ‘ए’ की कमान सुरेश रैना के हाथ में है। इंग्लैंड की कप्तानी एलिस्टर कुक कर रहे हैं जिन्हें कुछ समय पहले ही एंड्रयू स्ट्रॉस के संन्यास लेने पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई। मार्च 2006 में नागपुर में पचासा ठोककर अपने टेस्ट कैरियर का आगाज करने वाले कुक अपनी टेस्ट कप्तानी का आगाज भी भारत के खिलाफ ही कर रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 0-2 से सीरीज हारकर टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन का ताज गंवाने वाली इंग्लैंड की निगाहें एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम करने पर है। इंग्लैंड टीम इस बात से वाकिफ है कि भारत में उसे स्पिन ट्रैक का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


इसी बात को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड ने अपनी टीम में ग्रीम स्वान, मोंटी पनेसर और समित पटेल के रूप में तीन स्पिनरों को जगह दी है। भारत आने से पहले इंग्लैंड टीम ने दुबई में तीन दिवसीय अभ्यास शिविर में भी भाग लिया। बल्लेबाज केविन पीटरसन की वापसी ने भी इंग्लैंड टीम को मजबूती दी है।

दूसरी ओर, भारतीय प्रबंधन की निगाहें इस मैच में युवराज सिंह और कप्तान सुरेश रैना के प्रदर्शन पर लगी रहेगी। भारतीय टेस्ट टीम में अभी नंबर छह स्थान के लिए कड़ा संघर्ष चल रहा है। युवराज इस मैच में भी अच्छा प्रदर्शन करके टेस्ट में अपनी वापसी मुमकिन बना सकते हैं।

इस अभ्यास मैच के लिए इंडिया ‘ए’ टीम के पास मुरली विजय, अभिनव मुकुंद और अजिंक्य रहाणे के रूप में तीन सलामी बल्लेबाज हैं। टीम को कोच लालचंद राजपूत ने संकेत दिया है कि रहाणे नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर सकते हैं जबकि मुरली विजय और मुकुंद पारी की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें