फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड की टीम का एलान, स्टोक्स का कटा पत्ता, रूट की हुई वापसी

Sun, 22 Dec 2024 05:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रविवार को बोर्ड ने टीम की घोषणा करते हुए बताया कि जोस बटलर इस टूर्नामेंट में टीम का नेतृत्व करेंगे। वहीं, स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को 15 सदस्यीय स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
जो रूट - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का एलान कर दिया है। रविवार को बोर्ड ने टीम की घोषणा करते हुए बताया कि जोस बटलर इस टूर्नामेंट में टीम का नेतृत्व करेंगे। वहीं, स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को 15 सदस्यीय स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में वह चोटिल हो गए थे। इसके अलावा जो रूट की टीम में वापसी हुई है।
विज्ञापन

रूट की हुई वनडे टीम में वापसी
ईसीबी ने चैंपियंस ट्रॉफी के अलावा भारत दौरे के लिए भी टीम का एलान किया है। बता दें कि, इंग्लैंड की टीम अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच पांच टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। इन दोनों सीरीज में इंग्लैंड का नेतृत्व जोस बटलर ही करेंगे। वहीं, जो रूट नवंबर 2023 में खेले गए वनडे विश्व कप के बाद इस प्रारूप में पहली बार वापसी कर रहे हैं। उन्हें टी20 सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया  है। ईसीबी की तरफ से बताया गया है कि इंग्लैंड की टीम 17 जनवरी को भारत के लिए रवाना होगी। वहीं, 22 जनवरी से टी20 सीरीज का आगाज होगा। 

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का कार्यक्रम

मैच तारीख जगह
पहला टी20 22 जनवरी (बुधवार) कोलकाता
दूसरा टी20 25 जनवरी (शनिवार) चेन्नई
तीसरा टी20 28 जनवरी (मंगलवार) राजकोट
चौथा टी20 31 जनवरी (शुक्रवार) पुणे
पांचवां टी20 2 फरवरी (रविवार) मुंबई

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का कार्यक्रम 

मैच तारीख स्थान
पहला वनडे 6 फरवरी (गुरुवार) नागपुर
दूसरा वनडे 9 फरवरी (रविवार) कटक
तीसरा वनडे 12 फरवरी (बुधवार) अहमदाबाद
विज्ञापन

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए इंग्लैंड की टीम: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।

भारत दौरे के लिए इंग्लैंड की टी20 टीम: जोस बटलर, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें