इंग्लैंड ने बुधवार को तीसरे टेस्ट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। तीसरे टेस्ट के लिए मेजबान टीम ने डोम सिबले की जगह डेविड मलान को अपने स्क्वाड में शामिल किया है।बता दें कि तीन साल बाद मलान की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। मलान ने अपना आखिरी टेस्ट भारत के खिलाफ ही साल 2018 में खेला था। वहीं, सिबले को इस वजह से टीम से बाहर किया गया कि पिछले दो मैचों में उनका लचर प्रदर्शन रहा था। वह 14 की औसत से रन बनाए थे। बता दें कि मौजूदा टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। भारत ने लॉर्ड्स (दूसरे टेस्ट) में मेजबान इंग्लैंड को 151 रनों से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट 25 अगस्त से हैंडिग्ले में खेला जाएगा।
बता दें कि तीसरे टेस्ट में रोरी बर्न्स के साथ हसीब हमीद ओपनिंग कर सकते हैं। वहीं, टीम में कई साकिब महमूद को भी टीम में शामिल किया गया है क्योंकि मार्क वुड के खेलने पर संशय है। बता दें कि वुड कंधे की चोट से परेशान हैं। मालूम हो कि इस समय इंग्लैंड के कई स्टार खिलाड़ी चोट के कारण टीम से बाहर चल रह रहे हैं, जिसकी कमी मेजबान टीम को खल रही है। इनमें स्टुअर्ट ब्रॉड, जोफ्रा आर्चर, क्रिस वोक्स का नाम शामिल हैं। वहीं, टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूरी बना लिया है। इस ऑलराउंडर ने पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की वनडे में 3-0 से जीत के बाद अनिश्चितकालीन अवकाश ले लिया था।
भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम
जो रूट (कप्तान), मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, रोरी बर्न्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, हसीब हमीद, डैन लॉरेंस, साकिब महमूद, डेविड मलान, क्रेग ओवरटन, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, मार्क वुड।