वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर और महान तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने इंग्लैंड क्रिकेट को कड़ी फटकार लगाई है। होल्डिंग ने इंग्लैंड द्वारा पाकिस्तान का दौरा रद्द करने की आलोचना करते हुए उसे 'पश्चिमी अहंकार' करार दिया है।
वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर और महान तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने इंग्लैंड क्रिकेट को कड़ी फटकार लगाई है। होल्डिंग ने इंग्लैंड द्वारा पाकिस्तान का दौरा रद्द करने की आलोचना करते हुए उसे 'पश्चिमी अहंकार' करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि इंग्लैंड अमीर और ताकतवर भारत के साथ ऐसा नहीं करता।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इंग्लैंड की पुरुष और महिला क्रिकेट टीम को इसी महीने पाकिस्तान का दौरा करना था। लेकिन वहां के क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों की मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ सुरक्षा चिंताओं का हवाला देकर दौरे को रद्द कर दिया।
होल्डिंग ने बीबीसी स्पोर्ट से बातचीत में कहा, 'ईसीबी का बयान मेरे पल्ले नहीं पड़ा। कोई दम नहीं था।' उन्होंने कहा, 'कोई भी सामने आकर किसी भी चीज का सामना करने को तैयार नहीं है, क्योंकि उन्हें मालूम है कि उन्होंने जो किया वो गलत है। इसलिए उन्होंने एक बयान जारी कर दिया और अब उसके पीछे छुपने की कोशिश कर रहे हैं। यह मुझे उनके द्वारा ब्लैक लाइव्स के साथ किए गए बकवास की याद दिलाता है।'
विज्ञापन
कैरेबियाई दिग्गज ने कहा, 'मैं अब इसमें फिर से नहीं पड़ना चाहता क्योंकि मैं पहले ही बहुत कुछ कह चुका हूं। लेकिन इससे पश्चिमी अहंकार ही नजर आता है।'
बता दें कि न्यूजीलैंड द्वारा सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान दौरा रद्द करने और देश छोड़ने के तीन दिन बाद इंग्लैंड ने भी अपना दौरा इन्हीं कारणों से रद्द कर दिया था।
होल्डिंग ने इस पूरे मामले में पाकिस्तान के साथ सहानुभूति दिखाते हुए कहा, 'अगर यहां भारत होता तो इंग्लैंड दौरा रद्द करने की हिम्मत नहीं करता, क्योंकि भारत अमीर और ताकतवर है।'