फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs ENG: एशेज में हार को लेकर आईपीएल पर बरसे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान, अपने खिलाड़ियों और बोर्ड को दिया ये सुझाव

Sat, 01 Jan 2022 11:40 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ऑस्ट्रेलिया में एशेज शृंखला में इंग्लैंड के खराब प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व खिलाड़ियों ने कड़ी आलोचना की है। पूर्व कप्तान माइकल आथर्टन ने कहा है कि देश के क्रिकेटरों को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन
आईपीेएल 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया में एशेज शृंखला में इंग्लैंड के खराब प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व खिलाड़ियों ने कड़ी आलोचना की है। इंग्लैंड की टीम तीन मैचों में करारी हार के बाद पहले ही ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की टेस्ट शृंखला गंवा चुकी है और टीम के लचर प्रदर्शन की वजह से उसकी लगातार किरकिरी हो रही है। इसी कड़ी में पूर्व कप्तान माइकल आथर्टन ने कहा है कि देश के क्रिकेटरों को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन


आथर्टन ने ‘द टाइम्स’ में अपने कॉलम में लिखा, ‘खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर नहीं रहना चाहिए, ना ही कहीं और खेलने के लिए आराम दिया जाना चाहिए और ना ही रोटेट किया जाना चाहिए।’

लुभावने आईपीएल के संदर्भ में इस पूर्व कप्तान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लाल गेंद के प्रारूप में इंग्लैंड की टीम के प्रदर्शन में सुधार के लिए सुझाव दिए। आथर्टन ने कहा, ‘कई प्रारूप में खेलने वाले प्रमुख खिलाड़ियों को सात अंक में धनराशि दी जाती है लेकिन अजीब है कि साल के दो महीने इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान ईसीबी उनसे हाथ धो बैठता है। खिलाड़ियों को बताया जाना चाहिए कि ईसीबी आईपीएल में खेलने के आग्रह पर विचार करेगा लेकिन उनका अनुबंध पूरे 12 महीने का है और आईपीएल तथा अन्य फ्रेंचाइजी प्रतियोगिताओं में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया जाना इस पर निर्भर करता है कि यह इंग्लैंड टीम के सर्वश्रेष्ठ हित में हो।’
विज्ञापन


रूट की जगह स्टोक्स को सौंपी जाए कमान
इंग्लैंड की 1993 से 2001 के बीच 54 टेस्ट में कप्तानी करने वाले आथर्टन का मानना है कि पांच दिवसीय प्रारूप में बेन स्टोक्स मौजूदा कप्तान जो रूट की जगह लेने के लिए व्यावहारिक विकल्प हैं। पिछले साल बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले रूट की ऑस्ट्रेलिया में कप्तानी को लेकर आलोचना हुई है। आथर्टन ने लिखा, ‘चयन से लेकर रणनीति पर इतनी अधिक गलतियां की गई कि कप्तान को निजी तौर पर जिम्मेदारी लेनी होगी। रूट अगर मैदान पर चीजें सही करते तो यह इससे काफी अधिक करीबी शृंखला होती।’ आथर्टन ने साथ ही कहा कि मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड को बाहर का रास्ता दिखाने का समय आ गया है। चौथा टेस्ट सिडनी में पांच जनवरी से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें