आईपीएल 2021 से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल के शुरुआती मैचों में राजस्थान के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। जोफ्रा आर्चर के दाहिनी कोहनी में चोट है। जोफ्रा अब इंग्लैंड लौटेंगे जहां उनकी मेडिकल टीम देख-रेख करेगी। इसके बाद ही जोफ्रा आईपीएल में हिस्सा लेने भारत लौटेंगे।