फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAvsENG: कोरोना के कारण दक्षिण अफ्रीका-इंग्लैंड वनडे सीरीज स्थगित

Mon, 07 Dec 2020 07:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच होने वाली तीन मैचों की वन-डे सीरीज को स्थगित कर दिया गया है। इसके बाद इंग्लैंड की टीम बिना एक भी मैच खेले स्वदेश लौट जाएंगे। इससे पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी जिस होटल में रुके हैं, वहां कोरोना वायरस के मामले मिलने के बाद पहले एक दिवसीय मैच को रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन


ईसीबी और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (बोर्ड) ने एक संयुक्त बयान में कहा था कि, चिकित्सकों की सलाह पर मैच को रद्द कर दिया गया है। दोनों बोर्डों के बयान के मुताबिक, 'श्रृंखला में शेष मैचों का फैसला मेडिकल विशेषज्ञों द्वारा स्वतंत्र रूप से जांच के बाद किया जाएगा।'

वहीं, इंग्लैंड पुरुष टीम के प्रबंध निदेशक एशले जाइल्स ने कहा था, 'हमें खेद है कि हम आज के एकदिवसीय मैच को खेलने में असमर्थ हैं, लेकिन खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों का कल्याण हमारी प्राथमिक चिंता है। चिकित्सकीय सलाह के मुताबिक दोनों टीमों की आगे की जांच होगी और उसका नतीजा आने तक खेल नहीं होना चाहिए।'
विज्ञापन


बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के एक खिलाड़ी के कोविड-19 पॉजिटिव मिलने के बाद तीन मैचों की श्रृंखला के पहले एकदिवसीय को शुक्रवार से रविवार के लिए टाल दिया गया था। लेकिन अब और मामले सामने आने के बाद टूर्नामेंट का भविष्य अधर में है। दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए मौजूदा दौरे पर संक्रमित पाया जाने वाला यह तीसरा खिलाड़ी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें