ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू मॉट को इंग्लैंड क्रिकेट टीम का नया व्हाइट बॉल कोच बनाया गया है। उन्हें पॉल कॉलिंगवुड पर तरजीह दी गई है। कॉलिंगवुड हाल ही वेस्टइंडीज में हुए टी-20 सीरीज में कोच बनाए गए थे। 48 साल के मॉट ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम के साथ बतौर कोच सात साल गुजारने के बाद इंग्लैंड के साथ जुड़े हैं। मॉट की निगरानी में ही ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने इस साल विश्व कप जीता था।
इंग्लैंड के मौजूदा हेड कोच और कप्तान
- टेस्ट कप्तान: बेन स्टोक्स
- वनडे कप्तान: ऑयन मॉर्गन
- टी-20 कप्तान: ऑयन मॉर्गन
- टेस्ट हेड कोच: ब्रेंडन मैकुलम
- वनडे और टी-20 कोच: ब्रेंडन मैकुलम
मॉट की कोचिंग में ही ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम विश्व की सबसे मजबूत टीम बनी। मॉट की ही देखरेख में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने चार बार एशेज सीरीज जीती। कोच बनने के बाद मॉट के लिए पहली चुनौती नीदरलैंड्स के खिलाफ सीरीज होगी। इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम अगले महीन नीदरलैंड्स के खिलाफ तीन मैनों की वनडे सीरीज खेलेगी।
हाल ही में ब्रेंडन मैकुलम को चार साल की डील पर इंग्लैंड के टेस्ट टीम का कोच बनाया गया था। अब मॉट के आने से पहली बार क्रिकेट इतिहास में एक ही टीम के दो फॉर्मेट के लिए दो अलग-अलग हेड कोच होंगे। मैकुलम की देखरेख में इंग्लैंड की टीम अगले महीने दो जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी।
मॉट ने कोच बनने के बाद कहा कि वह इस चुनौती को स्वीकार कर खुश हैं। उन्होंने कहा कि जब यह रोल मुझे मिल जाएगा तो इंग्लैंड के कुछ शानदार खिलाड़ियों के साथ काम करने को लेकर मैं उत्साहित हूं। मैं ऑयन मॉर्गन और रॉब की के साथ काम करने को लेकर खुश हूं। मैं मॉर्गन को एक शानदार दिमाग वाला कप्तान मानता हूं। मैं चाहूंगा कि इंग्लैंड की टीम सीमित ओवर क्रिकेट की बेस्ट टीम बने।
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के मुख्य कोच के रूप में मैथ्यू मॉट की उपलब्धियां-
- 2015: एशेज
- 2017-18: एशेज
- 2018: टी20 विश्व कप
- 2019: एशेज
- 2020: टी20 विश्व कप
- 2021-22: एशेज
- 2022: एकदिवसीय विश्व कप
- वनडे में लगातार 26 जीत का रिकॉर्ड