इंग्लैंड में आईपीएल कराना आसान नहीं
इंग्लैंड में आईपीएल मैच स्थानांतरित कराए जाने में चुनौतियां भी है क्योंकि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय का कार्यक्रम काफी व्यस्त है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए बीसीसीआई का 18वां सत्र एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया था। इससे पहले, धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया मुकाबला रद्द कर दिया गया था। फ्लड लाइट्स में खराबी के कारण मैच को रोका गया था और दर्शकों तथा खिलाड़ियों को मैदान से बाहर ले जाया गया था। बीसीसीआई ने बताया था कि धर्मशाला में तकीनी खामी के चलते मैच रद्द किया गया है।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: 'पाकिस्तान ज्यादा लंबे वक्त तक...', सौरव गांगुली ने आईपीएल 2025 के दोबारा शुरू होने पर दिया बयान