दक्षिण अफ्रीका के हालिया दौरे पर टीम की हुई दुर्गति से सतर्क पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए देश में इंग्लैंड जैसी पिच बनाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि बोर्ड अध्यक्ष जका अशरफ ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन के साथ हुई बैठक के बाद राष्ट्रीय कैंप के लिए इस तरह की पिच बनाने का आदेश दिया।
अधिकारी ने कहा, ‘टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर आयरलैंड और स्काटलैंड के खिलाफ होने वाली वन-डे सीरीज के साथ ही दक्षिण अफ्रीका में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए एक महीने का ट्रेनिंग कैंप आयोजित कराने का प्रस्ताव रखा। अशरफ ने मिस्बाह के इस प्रस्ताव को मान लिया और साथ ही आदेश दिया कि इस कैंप के लिए विशेष तरह की पिच का निर्माण हो जो कि बिल्कुल इंग्लैंड की परिस्थितियों से मेल खाता हो।’