श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच बुधवार को खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया। पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने अपनी पकड़ लगभग मजबूत कर ली है। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 38 रन बना लिए हैं। रोड़ी बर्न्स 11* और कीटोन जेनिंग्स 26* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 342 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में श्रीलंका का टीम ने 203 रन पर सिमट गई। इस तरह दूसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड 177 रन की बढ़त पर है, जबकि उसके 10 विकेट शेष हैं।
बता दें कि पहले टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाए थे। इंग्लिश बल्लेबाज बेन फॉक्स (87) और जैक लीच (14) रन से आगे खेलना शुरू किया था। वहीं, खेल के दूसरे दिन फॉक्स ने अपनी पारी में और रन जोड़ते हुए 107 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि दूसरे दिन मात्र एक रन जोड़ पाए।
इस मुकाबले पर काबू पाने के लिए तीसरे दिन श्रीलंका के गेंदबाजों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।