फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं टीम इंडिया में दोबारा जगह पाने के लिए काउंटी खेलने नहीं गया था'

Thu, 08 Nov 2018 01:59 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
murali vijay
विज्ञापन

भारतीय टेस्ट टीम से बाहर किए जाने के बाद एसेक्स के लिए खेलते समय मुरली विजय ने अपना फॉर्म फिर हासिल कर लिया, लेकिन इस सलामी बल्लेबाज ने कहा कि उन्होंने काउंटी खेलने के दौरान अपनी तकनीक में बदलाव नही किया और ना ही भारतीय टीम में फिर जगह पाने के लिए वह काउंटी खेल रहे थे। 

विज्ञापन


तमिलनाडु के इस सलामी बल्लेबाज ने इंग्लैंड में पहले दो टेस्ट में 20, 6 , 0 और 0 रन बनाए, जिसकी वजह से उन्हें बाहर कर दिया गया । इसके बाद एसेक्स के लिए खेलते हुए उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक जड़े । 

विजय ने कहा , 'मैने कोई बदलाव नहीं किया। वहां खेलने में मजा आया क्योंकि खेलना आसान नहीं था। मैं ससेक्स का शुक्रगुजार हूं जिसने यह मौका दिया। वहां का अनुभव मेरे काफी काम आएगा।' 
विज्ञापन


उन्होंने डिंडिगुल में मध्यप्रदेश के खिलाफ पहले रणजी ट्राफी मैच के बाद कहा , 'मैं भारतीय टीम में जगह दोबारा पाने के लिए काउंटी खेलने नहीं गया था। मुझे महसूस हुआ कि अच्छा क्रिकेट खेलने की जरूरत है जिसका मौका वहां मिलेगा।' इनपुट-भाषा 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें