फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेनिंग्स के शतक से इंग्लैंड ने सूंघी जीत की खुशबू, श्रीलंका को दिया 462 रन का लक्ष्य

Thu, 08 Nov 2018 06:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कीटन जेनिंग्स
विज्ञापन

ओपनर कीटन जेनिंग्स (146*) के शानदार शतक की बदौलत इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को पहले टेस्ट के तीसरे दिन जीत की आस जगा ली है। गॉल स्टेडियम में इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट पर 322 रन बनाकर घोषित की और श्रीलंका के सामने 462 रन का विशाल लक्ष्य रखा। 

विज्ञापन


जवाब में स्टंप्स तक मेजबान टीम ने 7 ओवर में बिना किसी नुकसान के 15 रन बना लिए हैं। दिमुथ करुणारत्ने 7* और कुसल सिल्वा 8* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। मेजबान टीम को जीत के लिए 447 रन की दरकार है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं। 

इंग्लैंड ने तीसरे दिन अपनी पारी 38 रन से आगे बढ़ाई। रोरी बर्न्स 23 रन बनाकर आउट हो गए थे । पहली पारी में पहली गेंद पर आउट हुए मोईन अली को रंगना हेराथ ने मिडआन पर दिलरूवान परेरा के हाथों लपकवाया। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को विकेट के पीछे लपकवाया जो तीन रन ही बना सके। 
विज्ञापन


बेन स्टोक्स ने 93 गेंद में तीन छक्कों की मदद से 62 रन बनाये ।  चाय के बाद वह परेरा का दूसरा शिकार बने। जोस बटलर 35 रन बनाकर हेराथ की गेंद पर आउट हुए जबकि बेन फोक्स को स्पिनर अकिला धनंजया ने पवेलियन भेजा।

दूसरे छोर से गिरते विकेटों का असर कीटन जेनिंग्स पर बिलकुल नहीं पड़ा। उन्होंने 280 गेंदों में 9 चौकों की मदद से नाबाद 146 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से रंगना हेराथ और दिलरुवान परेरा को दो-दो विकेट मिले। अकिला धनंजय को एक सफलता मिली। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें