फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दो टीमों के बीच होगा 2019 वर्ल्ड कप का फाइनल, लॉर्ड्स में होगा मुकाबला

Fri, 12 Jul 2019 06:31 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिकेट वर्ल्ड कप - फोटो : icc
विज्ञापन

वर्ल्ड कप के 12वें सीजन के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। बर्मिंघम के एजबेस्टन ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 223 रन बनाए, जवाब में इंग्लैंड की टीम ने जेसन रॉय के 85 रनों की मदद से मात्र 32.1 ओवर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। 

विज्ञापन


इंग्लैंड 27 साल बाद विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले आजतक इंग्लैंड की टीम ने कभी भी वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है। वहीं इंडिया को हराकर फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड की टीम भी आजतक वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई है। 

अब 14 जुलाई, रविवार को दोनों टीमें लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में पहली बार खिताब पर कब्जा जमाने के लिए जी-जान लगाएंगी।  इससे पहले दोनों टीमें लीग मुकाबलों के बाद अंक तालिका में तीसरे और चौथे स्थान पर रही थीं।
विज्ञापन


बता दें कि इंग्लैंड पिछली बार 2015 विश्व कप के पहले दौर से बाहर हो गया था। उसके बाद से हालांकि वनडे रैंकिंग में शीर्ष तक पहुंचा और काफी मजबूत टीम के रूप में उभरा। इंग्लैंड 1979, 1987 और 1992 में फाइनल तक पहुंचा लेकिन विश्व कप नहीं जीत सका। इस बार टीम के फॉर्म को देखते हुए विशेषज्ञों ने कयास लगाया था कि यह उसके पास सबसे सुनहरा मौका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें