इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच ट्रेवर बेलिस ने अपनी टीम के खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में न खेलने की सलाह दी है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब आईपीएल ऑक्शन में इंग्लिश खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सभी टीमें कतार में है। बता दें कि अगर इंग्लिश खिलाड़ी आईपीएल सीजन-11 में हिस्सा नहीं लेते हैं तो उनकी गैर मौजूदगी टूर्नामेंट को फीका बना सकती है।
दरअसल इंग्लैंड के कोच का कहना है कि बीते कुछ महीनों में उनकी टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन का स्तर काफी गिरा है। इसके पीछे उनके खिलाड़ियों द्वारा लगातार क्रिकेट खेलना है। बेलिस का कहना है कि लगातार क्रिकेट खेलने से खिलाड़ी काफी थके हुए हैं। ऐसे में उन्हें आपीएल में न खेलकर ब्रेक लेना चाहिए ताकि आगामी महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए बेहतर तैयारी कर सकें।
इसे भी पढ़ेंः भारत में नहीं होगा 2019 IPL, जानिए किस देश में खेला जाएगा
बेलिस ने बताया कि आईपीएल में खेलने को लेकर उन्होंने जो रूट से बात की है। हालांकि सूत्रोंं के मुताबिक, रूट आईपीएल के इस सीजन में खेलना चाहते हैं। बता दें कि इस टूर्नामेंट बेन स्टोक्स और इयोन मोर्गन जैसे दिग्गज खिलाड़ी पहले से ही खेलते आ रहे हैं।