फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stuart Broad: इंग्लैंड के क्रिकेटर स्टुअर्ट ब्रॉड के पब में आग, क्रिकेटर बोले- कई दिनों तक नहीं मिलेंगी सेवाएं

Sun, 12 Jun 2022 03:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बॉगटन

सार

स्टुअर्ट ब्रॉड और हैरी गर्नी ने बताया है कि आने वाले कुछ दिनों तक पब की सेवाएं नहीं मिलेगी। पब में आग की वजह से दोनों खिलाड़ियों को खासा नुकसान हुआ है। 
 
विज्ञापन
स्टुअट ब्रॉड के पब में आग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के पब में आग लगने से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। यह पब नॉटिंघमशायर और लेसिस्टायर बॉर्डर के बीच ब्राउगटन के ऊपरी हिस्से में था। जहां 11 जून की सुबह आग लग गई थी। इसके बाद दमकल कर्मियों को बुलाया गया था। टैप एंड रन नाम के इस पब में ब्रॉड के अलावा इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर हैरी गर्नी ने भी पहला फ्लोर और छत खरीद रखा था। उन्हें भी भारी नुकसान हुआ है। अग्निशमन दल का कहना है कि किसी भूल की वजह से आग लगी है। पब के मालिकों ने इस घटना पर दुख जताया है और बताया है कि आने वाले समय में कुछ दिनों तक पब की सेवाएं नहीं मिलेंगी। 
विज्ञापन


राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। पब के बाहर की सड़क भी घटना के कुछ समय बाद ही खोल दी गई थी। 



इस घटना पर स्टुअर्ट ब्रॉड और हैरी गर्नी ने कहा "हम यह बताते हुए बेहद दुखी हैं कि 11 जून को लगी आग के कारण टैप एंड रन आने वाले कुछ दिनों तक काम नहीं करेगा। आप सभी के समर्थन के लिए हम तहे दिल से धन्यवाद देते हैं और हम वापस लौटेंगे।"
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में खेल रहे हैं ब्रॉड
स्टुअर्ट ब्रॉड न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा हैं। वो दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड का सामना करने की तैयारी कर रहे थे। उनके साथी गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने बताया कि वो दुखी हैं, लेकिन टीम के साथ हैं और टीम के साथ ही रहेंगे। वो इस बात को लेकर खुश हैं कि घटना में कोई आहत नहीं हुआ है। यह निश्चित रूप से दुखी करने वाला है, क्योंकि यह पब उनकी और हैरी की जिंदगी का अहम हिस्सा है। 



नॉटिंघटमशायर और लेसिस्टरशायर के आठ दमकल कर्मचारी घटना के समय मौके पर पहुंचे थे। अग्निशमन दल की तरफ से बताया गया है कि एक सीढ़ी, पानी का टैंक और एक वाहन भी ले जाया गया था। पब के पास रहने वाले लोगों को उनके घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने की सलाह दी गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें