फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jonny Bairstow: इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते रहेंगे जॉनी बेयरस्टो, स्टोक्स के फैसले पर कही यह बात

Sat, 23 Jul 2022 07:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

बेन स्टोक्स ने कहा है कि जब तक संभव है वो इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते रहेंगे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कई बार उनके लिए हर मैच में खेल पाना मुश्किल होता है। व्यस्त शेड्यूल उनका काम मुश्किल कर रहा है। 
 
विज्ञापन
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई बहस को जन्म दिया है। एक बार फिर खिलाड़ियों के वर्कलोड पर बहस शुरू हो गई है। कोरोना महामारी के चलते कई क्रिकेट टूर्नामेंट स्थगित और रद्द हुए थे। इसके बाद हालात सामान्य हुए और फिर से खिलाड़ी मैदान पर लौटे। यहीं से वर्कलोड की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। बायो बबल में महीनों तक रहने के बाद खिलाड़ी थक जाते थे और उन्हें आराम की जरूरत होती थी। 
विज्ञापन


अब बायो बबल को खत्म कर दिया गया है, लेकिन वर्कलोड की समस्या बनी हुई है। हफ्ते भर में खिलाड़ियों को तीन या चार मैच खेलने पड़ जाते हैं। कई मौकों पर दो दिन लगातार टी20 मैच रख दिए जाते हैं। ऐसे में खिलाड़ियों का वर्कलोड बढ़ रहा है। बेन स्टोक्स ने भी इसी वजह से संन्यास लिया है। उन्होंने संन्यास लेते हुए कहा कि उनके लिए तीनों फॉर्मेट खेलना मुश्किल हो रहा है। बाद में उन्होंने कहा कि क्रिकेट संस्थाओं को खिलाड़ियों को कार की तरह समझना बंद करना चाहिए। जिनके अंदर तेल भरा जाए और वो चलते रहें और एक जैसा प्रदर्शन करें। 
विज्ञापन

इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं बेयरस्टो
बेन स्टोक्स के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेन के बाद जॉनी बेयरस्टो इंग्लैंड के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो तीनों फॉर्मेट में खेल रहे हैं। हालांकि, उनका कहना है कि वो जब तक संभव है तब तक तीनों फॉर्मेट खेलते रहेंगे। 



बेयरस्टो ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मुझे नहीं पता कि यह अच्छा है या बुरा कि मैं तीनों फॉर्मेट खेलने वाले आखिरी खिलाड़ियों में से एक हूं। लेकिन इसमें स्वाभाविक रूप से चुनौतियां हैं, हमने समय के साथ इसे देखा है। हमें इस साल गर्मी में केवल टेस्ट सीरीज पर ध्यान देना था, उसी समय वनडे टीम नीदरलैंड में खेल रही थी। आगे भी पाकिस्तान के साथ सात टी20 मैच हैं और टेस्ट मैच भी साथ ही हैं। टी20 विश्व कप के बाद भी सीधे ऑस्ट्रेलिया में एशेज खेलने जाना है। इसकी तैयारी के लिए सिर्फ एक हफ्ते का समय है। 



बेयरस्टो ने आगे कहा "अब आप मुझे अच्छी तरह से जानते हैं। मैं जब तक संभव हो तब तक तीनों फॉर्मेट खेलने की कोशिश करूंगा। एक समय ऐसा भी आ सकता है जब आपको अलग-अलग कारणों से निर्णय लेना पड़ता है, लेकिन यह जीवन और क्रिकेट का अभिन्न अंग है। मैं आने वाले समय में तीनों फॉर्मेट खेलना चाहता हूं। मुझे सभी फॉर्मेट पसंद हैं। तीनों फॉर्मेट की टीम अलग है और इनके साथ खेलना मजेदार है। आप अलग टीम में जाते हैं और आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होता है, क्योंकि आप एक नए प्रारूप में जा रहे हैं।"

बेयरस्टो स्टोक्स की बात से सहमत हैं, लेकिन उनका कहना है कि जब तक क्रिकेट बोर्ड इस पर कार्रवाई नहीं करते, खिलाड़ियों के पास उनकी बात मानने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा "मुझे नहीं लगता कि हमारे पास कोई विकल्प है। शेड्यूल तो वही रहेगा। यह कहना मुश्किल है कि आप कम खेलना चाहते हैं, लेकिन स्टोक्स की बात में दम है। पहले एक के बाद एक मैच होते थे और तैयारी के लिए भी समय होता था, लेकिन अब लगातार मैच हो रहे हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें