फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप के लिए इंग्लैंड ने इन 15 खिलाड़ियों पर लगाया दांव, अभी फाइनल स्क्वाड तय नहीं

Wed, 17 Apr 2019 04:43 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
30 मई से शुरू होने जा रहे 2019 क्रिकेट विश्व कप के लिए इंग्लैंड ने प्रारंभिक 15 खिलाड़ियों का दल चुन लिया है। टीम की अगुवाई इयोन मॉर्गन ही करेंगे जबकि विकेटकीपर जोस बटलर को उपकप्तान चुना गया है। हालांकि यह मेजबान इंग्लैंड का विश्व कप के लिए फाइनल स्क्वाड नहीं है।
विज्ञापन

2 of 6
इंग्लैंड
पाकिस्तान के खिलाफ 19 मई को होने वाले हेडिंग्ले वन-डे के बाद फाइनल 15 सदस्यीय दल का एलान किया जाएगा। इंग्लैंड ने अपनी टीम में 6 बल्लेबाज, 6 ऑलराउंडर और 3 गेंदबाज चुने हैं। स्पिनर्स के तौर पर लेग स्पिनर आदिल रशीद, मोइन अली और जो डेनली को चुना गया है। डेनली बल्लेबाज भी हैं।
विज्ञापन

3 of 6
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : icc
तेज गेंदबाज के तौर पर लियाम प्लंकेट, मार्क वुड को जगह मिली है। वहीं बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, टॉम करन, डेविड विली को बतौर ऑलराउंडर जगह मिली है। IPL में खेल रहे इंग्लिश खिलाड़ी भी 26 अप्रैल से पहले विश्व कप की तैयारियों के चलते इंग्लैंड लौट जाएंगे।

4 of 6
जोफ्रा आर्चर
उम्मीदों के मुताबिक IPL में धूम मचा रहे तूफानी गेंदबाज जोफ्रा आर्चर प्रारंभिक 15 खिलाड़ियों में शामिल नहीं है। हालांकि उनके पास आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 और वन-डे सीरीज में कमाल कर विश्व कप दल में शामिल होने का सुनहरा मौका होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
वर्ल्ड कप 2019 - फोटो : social media
विश्व कप के लिए इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीमः इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरेस्टो, जोस बटलर, टॉम करन, जोए डेनली, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जोए रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

इंग्लैंड 17 सदस्यीय टीम बनाम पाकिस्तान वनडे:
इयोन मोर्गन (मिडलसेक्स), मोइन अली (वॉस्टरशायर), जोफ्रा आर्चर (ससेक्स), जॉनी बेयरेस्टो (यॉर्कशायर), जोस बटलर (लंकाशायर), टॉम करन (सरे), जोए डेनली (केंट), क्रिस जॉर्डन (ससेक्स), एलेक्स हेल्स (नॉटिंघमशायर), लियाम प्लंकेट (सरे), आदिल राशिद (यॉर्कशायर), जो रूट (यॉर्कशायर), जेसन रॉय (सरे), बेन स्टोक्स (डरहम), डेविड विली (यॉर्कशायर), क्रिस वोक्स (वारविकशायर), मार्क वुड (डरहम)।

इंग्लैंड 14 सदस्यीय टीम बनाम पाकिस्तान और आयरलैंड वनडे:
इयोन मोर्गन (मिडलसेक्स), जोफ्रा आर्चर (ससेक्स), सैम बिलिंग्स (केंट), टॉम करन (सरे), जोए डेनली (केंट), क्रिस जॉर्डन (ससेक्स), एलेक्स हेल्स (नॉटहैम्सशायर), लियाम प्लंकेट (सरे), आदिल राशिद (यॉर्कशायर), जो रूट (यॉर्कशायर), जेसन रॉय (सरे), जेम्स विंस (हैम्पशायर), डेविड विली (यॉर्कशायर), मार्क वुड (डरहम)।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आपको बता दें कि अबतक ऑस्ट्रेलिया, भारत, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड अपनी-अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर चुके हैं। आईसीसी विश्व कप का आगाज 30 मई को होगा। पहला मैच मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाना है। इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे जोफरा आर्चर को इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें