एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन ही इंग्लैंड के क्रिकेट फैंस ने शर्मनाक हरकत की। उन्होंने एक बार फिर से सैंडपेपर विवाद को लेकर डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ का मजाक बनाया और उन्हें चिढ़ाने की कोशिश की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
एशेज सीरीज-दर्शकों ने सैंड पेपर दिखाया
- फोटो : social Media
दोनों ही खिलाड़ी एक साल की बैन के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। बैन खत्म होने के बाद दोनों खिलाड़ी वर्ल्ड कप में साथ खेलते दिखे थे लेकिन टेस्ट में वे पहली बार उतरे। हालांकि इस दौरान उन्हें एक बार फिर से फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
3 of 4
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर
दरअसल मैच में डेविड वॉर्नर के आउट होने के बाद स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने उन्हें सैंड पेपर दिखाना शुरू कर दिया। उसके बाद इंग्लैंड के फैंस ने स्मिथ का मजाक उड़ाते हुए उनके रोते हुए चेहरे का मुखौटा पहनकर उन्हें चिढ़ाने की कोशिश की।
हालांकि इसका ज्यादा असर स्मिथ पर देखने को नहीं मिला और उन्होंने अपने 24वें शतक से उन फैंस को करारा जवाब भी दे डाला। स्मिथ ने आउट होने से पहले 219 गेंदों में 144 रन बनाए।