फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Ashes: इंग्लैंड की टीम कर सकती है ऑस्ट्रेलिया का दौरा, जो रूट के फैसले से बनी संभावनाएं

Wed, 06 Oct 2021 01:48 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के आयोजन को लेकर सहमति बन गई है। इससे पहले सोमवार को ईसीबी ने कहा था कि बोर्ड परिस्थितियों को देखकर और उसका आंकलन करने के बाद ही सीरिज में आगे बढ़ने पर फैसला करेगा।
विज्ञापन
The Ashes - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली प्रतिष्ठित एशेज श्रृंखला के आयोजन को लेकर अभी तक स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हुई है। हालांकि सीरीज को लेकर थोड़ी राहत जरूर मिली है और ऐसी संभावना है कि दोनों टीमें एक-बार से आमने-सामने हो सकती हैं। 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के आयोजन को लेकर सहमति बन गई है। इससे पहले सोमवार को ईसीबी ने कहा था कि बोर्ड परिस्थितियों को देखकर और उसका आंकलन करने के बाद ही सीरिज में आगे बढ़ने पर फैसला करेगा। 

फॉक्सस्पोर्ट्स डॉट कॉम डॉट एयू ने डेली टेलीग्राफ के हवाले से बताया कि इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज के दौरान टीम की कमान संभालने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की है। लेकिन फिलहाल वह इस पूरे मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों क्रिकेट बोर्डों की बैठक में खिलाड़ियों की चिंताओं और क्वारंटीन नियमों पर चर्चाओं के बाद रूट का फैसला सामने आया है। 
विज्ञापन


इंग्लैंड कप्तान के ऑस्ट्रेलिया जाने की प्रतिबद्धता दोहराने के बाद टीम के कई अन्य खिलाड़ियों के भी दौरे पर जाने की संभावना बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर भी दौरे पर जाने के लिए राजी हो सकते हैं। 

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के सख्त क्वारंटीन नियमों का हवाला देकर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट समेत कई मुख्य क्रिकेटरों नें दौर पर जाने में अनिच्छा जाहिर की थी। कोरोना के खतरे को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपने यहां सख्त क्वारंटीन नियम बनाए हैं। इसके मुताबिक बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को दो हफ्ते के लिए होटल में क्वारटीन होना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें