फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बावजूद मैदान पर उतरेंगे इंग्लिश क्रिकेटर, खुद की गेंद से करेंगे प्रैक्टिस

Wed, 20 May 2020 10:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

इंग्लैंड के गेंदबाज गुरूवार से ट्रेनिंग शुरू कर देंगे क्योंकि क्रिकेट प्रमुखों ने स्थगित हुए सत्र को शुरू करने की योजना बनाई है जिसमें कोरोना वायरस के कारण पहले ही विलंब हो चुका है। इस वैश्विक स्वास्थ्य संकट से इंग्लैंड में एक जुलाई तक मैच बंद कर दिए हैं जबकि अन्य देशों में सत्र पहले ही खत्म हो चुका है।

विज्ञापन


इस महामारी के बावजूद इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) पूर्ण घरेलू अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम बनाने की योजना बना रहा है, जिसकी शुरूआत वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला से होगी जो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जून में होनी थी। ईसीबी ने घोषणा की कि कम से कम 18 गेंदबाज गुरूवार से ट्रेनिंग शुरू करेंगे।

एजबेस्टन, होव, ओल्ड ट्रैफर्ड, द ओवल, द रिवरसाइड, टांटन और ट्रेंट ब्रिज में कम से कम एक सत्र आयोजित होगा, जिसके बाद बल्लेबाज और विकेटकीपर एक जून से अभ्यास शुरू करेंगे। जो गेंदबाज अभ्यास के लिए उतरेंगे, उनके नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, लेकिन स्थलों के हिसाब से संकेत मिलता है कि जेम्स एंडरसन (ओल्ड ट्रैफर्ड) और स्टुअर्ट ब्रॉड (ट्रेंट ब्रिज) अपने घरेलू काउंटी मैदानों में ट्रेनिंग शुरू करने वाले इंग्लैंड के गेंदबाज होंगे।
विज्ञापन


गेंदबाजों को अपनी किट लानी होगी जिसमें अपनी ही क्रिकेट गेंद का इस्तेमाल करना होगा, नियमित अंतराल पर अपने हाथ धोने होंगे, अपने उपकरण कीटाणुनाशक वाइप्स से साफ करने होंगे। इंग्लैंड के प्रबंध निदेशक एशले जाइल्स ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह ट्रेनिंग सत्र को सुपर बाजार जाने की तुलना में ज्यादा सुरक्षित करना चाहते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें