फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनडे इतिहास का बना सबसे बड़ा स्कोर, इंग्लैंड ने ठोके 444 रन

Wed, 31 Aug 2016 06:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एलेक्स हेल्स - फोटो : Reuters
विज्ञापन
इस बार इंग्लैंड की धरती पर वनडे क्रिकेट के सबसे बड़ा स्कोर बना है और वह भी मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ यह इतिहास रचा।
विज्ञापन


सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स (171), जोस बटलर (नाबाद 90) और जोए रूट (85) की शानदार पारियों के दम पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में तीन विकेट पर 444 रन का स्कोर बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर लिया।

यह स्कोर अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मुकाबला का सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था जब 2006 में उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ नौ विकेट पर 443 रन बनाए थे।
विज्ञापन


इस मैच में एलेक्स हेल्स इंग्लैंड की ओर से वनडे में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी हो गए। उन्होंने रॉबिन स्मिथ को पीछे छोड़ा जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1993 में एजबेस्टन में नाबाद 167 रन बनाए थे।

एलेक्स हेल्स और जोए रूट ने दूसरे विकेट पर 248 रनों की साझेदारी की जो वनडे में इंग्लैंड के लिए दूसरे विकेट पर दूसरी श्रेष्ठ साझेदारी है। इससे पहले 2010 में एंड्रयू स्ट्रास और ट्राट ने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ 250 रन की साझेदारी की थी। 
विज्ञापन

पुछल्ले आमिर की विस्फोटक पारी जीत तो नहीं दिला सकी लेकिन बचाई लाज

सरफराज अहमद - फोटो : Reuters
इंग्लैंड से 5 मैचों की सीरीज बचाने के लिए पाकिस्तान को तीसरे वनडे में जीत के लिए 445 रनों का असंभव सा लक्ष्य मिला और उसके बल्लेबाज हासिल भी नहीं कर सके। पाक को यह मैच जीतने के लिए 9 रन प्रति ओवर के लिहाज से हर ओवर में रन बनाना था।

उम्मीद के विपरीत पाक की शुरुआत बेहद खराब रही और 108 रन तक उसके 5 विकेट गिर गए। जबकि पूरी टीम 42.4 ओवर में 275 रन बनाकर सिमट गई। उसकी ओर से ओपनर श्रेजील खान और पुछल्ले बल्लेबाज मोहम्मद आमिर ने सबसे ज्यादा 58-58 रन बनाए। पाक यह मैच 169 रनों के बड़े अंतर से हार गया साथ ही सीरीज में वापसी की आस की टूट गई। इंग्लैंड ने शुरुआती 3 मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है।  

पाक की खराब शुरुआत के लिए क्रिस वोग्स ज्यादा जिम्मेदार रहे क्योंकि उन्होंने शीर्ष क्रम के शुरुआती 4 विकेट जल्दी-जल्दी झटक लिए। पूर्व कप्तान शोएब मलिक भी कुछ नहीं कर सके और एक रन बनाकर आउट हो गए। पाक की हालत ज्यादा खराब होती अगर 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए आमिर ने महज 28 गेंदों में ताबड़तोड़ 58 रनों की पारी नहीं खेली होती। आमिर ने अपनी पारी में 5 चौके के अलावा 4 छक्के भी जड़े।
 
पाक के 9 विकेट 199 रन पर गिर गए थे, इसके बाद आमिर ने 10वें नंबर के बल्लेबाज यासिर शाह (नाबाद 26) के साथ 10वें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी कर डाली। मैच में इंग्लैंड की ओर से कुल 16 छक्के लगे तो पाक की ओर से सिर्फ 5 छक्के लगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें