फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप जीतकर भी नाखुश इंग्लिश कप्तान मॉर्गन, बोले- जो हुआ ठीक नहीं हुआ

Sat, 20 Jul 2019 06:29 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
इयोन मॉर्गन - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने माना जिस तरह से विश्व कप-2019 का समापन हुआ, वह उचित नहीं था। मेजबान टीम ने बाउंड्री के आधार पर न्यू जीलैंड को मात देकर पहली बार टूर्नमेंट का खिताब अपने नाम किया था। फाइनल में निर्धारित 50 ओवर और सुपर ओवर के बाद भी दोनों टीमों का स्कोर बराबर था। 
विज्ञापन

2 of 4
इयोन मोर्गन - फोटो : सोशल मीडिया
मॉर्गन के हवाले से बताया, 'मैं नहीं समझता कि दोनों टीमों के बीच बहुत कम अंतर होने के बाद उस तरह से खिताब का फैसला करना उचित था। मैं नहीं समझता कि ऐसा कोई एक पल था कि आप कह सकते हैं कि उसकी वजह से मैच में हार झेलनी पड़ी। मुकाबला बराबर का था।' 
विज्ञापन

3 of 4
इयोन मॉर्गन - फोटो : सोशल मीडिया
मॉर्गन ने कहा, 'मैं वहां था और मैं जानता हूं कि क्या हुआ लेकिन मैं अंगुली उठाकर यह नहीं बता सकता कि कहां मैच जीता या हारा गया। मैं नहीं समझता कि विजेता बनने से यह आसान हो गया है। जाहिर तौर पर हार झेलना बहुत कठिन होता।' 
विज्ञापन

4 of 4
इयोन मोर्गन - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'मैच में कोई एक ऐसा पल नहीं था कि हम कहते कि 'हां हम जीत के हकदार हैं'। मैच बहुत रोमांचक रहा।' इंग्लैंड की टीम अगस्त में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रतिष्ठित एशेज सीरीज खेलेगी। हालांकि उन्होंने बाद में ये भी कहा कि हम विश्व कप जीत का जोरदार जश्न भी मनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें