फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स को है अजीब सा शौक, जानकर रह जाएंगे दंग

Sat, 20 Jul 2019 05:44 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
आपको दुनिया में तरह-तरह के शौकीन लोग मिल जाएंगे, जिनके अजीब से शौक होते हैं। किसी को कारों की शौक है तो किसी को शेर पालने का शौक। लेकिन जिस व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं। उसके शौक जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इस व्यक्ति के शौक ने उसे अब बाबा बना दिया है। दरअसल, इस व्यक्ति ने 40 सालों से अपने बाल नहीं कटवाए हैं, जिससे लोग उन्हें जटावाले बाबा नाम से जानने लगे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
यह व्यक्ति बिहार के मुंगेर जिले के टंगड़ा गांव के रहने वाले हैं, जिनका नाम सकल देव टुद्दू है। ये इन दिनों अपने लंबे बालों के कारण चर्चा में बने हुए हैं। टुद्दू ने दावा किया है कि उन्होंने करीब 40 सालों से अपने बाल नहीं कटवाए हैं और ना ही बालों को धोया है। टुद्दू के बाल उनके कद से भी लंबे हैं। इस कारण उन्हें चलने में काफी परेशानी होती है और इसलिए वह अपनी जटाओं को बांधकर रखते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
टुद्दू ने बताया कि उनके बाल बढ़ाने के शौक के कारण लोग उन्हें महात्मा समझने लगे हैं। भगवान में विश्वास रखने वाले टुद्दू अपने लंबे बालों को प्रभु का देन मानते हैं। टुद्दू को बचपन से ही लंबे बाल रखने का शौक रहा है। टुद्दू का यह भी कहना है कि चालीस साल पहले उनके सपने में एक दिन भगवान आए और कहा कि तुम कभी बाल मत कटवाना और ना ही इन्हें धोना। 

4 of 5
- फोटो : social media
टुद्दू ने बताया कि इसके बाद से ही भगवान से मिला आशीर्वाद समझकर अपने बालों को सहेज रखा है। टुद्दू 31 साल तक वन विभाग में संविदा के तौर पर काम भी कर चुके हैं। बड़ी जटाओं के कारण लोग अब टुद्दू को जटावाले बाबा का नाम से बुलाते हैं। यह जटा टुद्दू की पहचान बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
टुद्दू की जैसे ही मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक व्यक्ति ने गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए पिछले कई सालों से अपने बाल नहीं कटवाए हैं। 2015 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बड़वानी के पलसूद के वेदपुरी में रहने वाले 45 वर्षीय सखाराम ने गिनीज़ बुक में नाम दर्ज करवाने के लिए पिछले 30 सालों से अपने बाल नहीं कटवाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें