फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAvENG: इंग्लैंड ने 3-1 से जीती टेस्ट सीरीज, चौथे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 191 रन से रौंदा

Tue, 28 Jan 2020 08:46 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंग्लैंड टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इंग्लैंड ने सोमवार को चार मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली है। जोहानसबर्ग में खेले गए आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 191 रन से हरा दिया। 466 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रोटियाज टीम 274 रन पर ही सिमट गई। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मार्क वुड को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि बेन स्टोक्स को मैन ऑफ द सीरीज खिताब से नवाजा गया। 

विज्ञापन


इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी 400 के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पहली पहली पारी सिर्फ 183 रन पर सिमट गई। पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम लड़खड़ा गई। 88 रन के स्कोर पर छह विकेट गिर चुके थे।

इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक ने पारी को संभाला और 76 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा ड्वेन प्रिटोरियस ने 37 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में मार्क वुड ने पांच विकेट चटकाए।
विज्ञापन


दूसरी पारी में इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जो रूट (58), डोमिनिक सिब्ली (44), बेन स्टोक्स (28) और सैम करन ने 35 रनों की पारी खेली और टीम के स्कोर टीम को 248 तक पहुंचाया। दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से ब्यूरेन हेंड्रिक्स ने पांच विकेट चटकाए।

दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से वैन डेर डूसन ने सबसे ज्यादा 98 रन बनाए। इसके अलावा डीकॉक ने 39, फाफ ने 35 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की तरफ से दूसरी पारी में मार्क वुड ने चार विकेट चटकाए। इसके अलावा ब्रॉड और स्टोक्स ने क्रमशः दो-दो विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें