फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करारी शिकस्त: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 52 रनों से हराकर जीती वनडे सीरीज

Sun, 11 Jul 2021 12:44 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड की टीम 28वें ओवर में 160 रन पर सातवां विकेट गवांकर संघर्ष कर रही थी लेकिन इसके बाद लुइस ग्रेगोरी (40) और ब्रायडोन कारसे (31) ने आठवें विकेट के लिए 77 गेंद में 69 रन की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में मदद की।
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : @englandcricket
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर चले पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच कड़े मुकाबले में पाकिस्तान को हार नसीब हुई है। लुईस ग्रेगरी के बेहतरीन ऑलराउंड और साकिब महमूद की शानदार गेंदबाजी ने इंग्लैंड को जीत दिलाई।

विज्ञापन


तेज गेंदबाज हसन अली (51 रन देकर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने शनिवार को यहां बारिश से प्रभावित दूसरे एकदिवसीय में इंग्लैंड की पारी को 45.2 ओवर में 247 रन पर समेट दिया। बारिश और मैदान  गीला होने के कारण मैच विलंब से शुरू हुआ और इसे 47-47 ओवर को कर दिया गया।

इंग्लैंड की टीम 28वें ओवर में 160 रन पर सातवां विकेट गवांकर संघर्ष कर रही थी लेकिन इसके बाद लुइस ग्रेगोरी (40) और ब्रायडोन कारसे (31) ने आठवें विकेट के लिए 77 गेंद में 69 रन की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में मदद की। ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड के लिए यह आठवें विकेट की रिकार्ड साझेदारी है।
विज्ञापन


इस साझेदारी को हारिस रउफ (54 रन पर दो विकेट) ने ग्रेगोरी को आउट कर तोड़ा। इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और उसके गेंदबाजों ने सलामी बल्लेबाज डेविड मलान और जैक क्राउली को खाता खोले बगैर पवेलियन भेज दिया।

टीम के दूसरे सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट (60) और जेम्स विंस (56) ने तीसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी कर मैच में पकड़ बनाई।

साल्ट के आउट होने के बाद कप्तान बेन स्टोक्स (22) और विकेटकीपर जॉन सिम्पसंन (17) अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकम रहे तो वहीं क्रेग ओवरटन खाता खोले बगैर हसन अली का शिकार बने। अपना 56वां एकदिवसीय खेल रहे हसन अली ने चौथी बार एकदिवसीय में पांच विकेट लिये है। तीन मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड की टीम पहला मैच जीत कर 1-0 से आगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें