फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिकोणीय श्रृंखला: इंग्लैंड ने भारतीय महिला टीम को चार विकेट से हराया

Fri, 07 Feb 2020 12:50 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय महिला बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
नताली स्किवेर के शानदार अर्धशतक की मदद से इंग्लैंड ने त्रिकोणीय श्रृंखला के चौथे टी-20 मैच में शुक्रवार को भारतीय महिला टीम को चार विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने छह विकेट पर 123 रन बनाए। इंग्लैंड ने सात गेंद बाकी रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


स्किवेर ने 38 गेंद में छह चौकों और एक छक्के के साथ 50 रन बनाए। इससे पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 40 गेंद में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाए। जेमिमा रौद्रिगेज ने 23 और कप्तान हरमनप्रीत ने सिर्फ 14 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए आन्या श्रुबसोले ने तीन और कैथरीन ब्रंट ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें