फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड ने टीम इंडिया को फिर बनाया नंबर वन

Fri, 24 Jan 2014 07:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूजीलैंड से दो मैचों में हार के बाद नंबर वन की रैंकिंग गंवाने वाली टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया की इंग्लैंड के हाथों मिली हार के बाद एक बार फिर शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन


इंग्लैंड की जीत ने जहां भारतीय टीम को नंबर वन बना दिया है वहीं उसके लिए भी यह जीत बेहद खास साबित हुई। दौरे पर पहले एशेज टेस्ट सीरीज के लगातार पांचों मैच और फिर पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में हारने के बाद आखिरकार इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत मिल ही गई।

सीरीज पहले ही गंवा चुकी इंग्लैंड ने चौथे वनडे में बेन स्टोक्स के 70 रन और चार विकेट की बेहतरीन पारी से ऑस्ट्रेलिया को 57 रन से हराकर लगातार आठ हार के अपने सिलसिले को तोड़ा।
विज्ञापन


हार के रिकॉर्ड से बच गया इंग्लैंड
इस हार के बाद तीन दिन पहले ही दुनिया की नंबर वन वनडे टीम बनी ऑस्ट्रेलिया फिर से दूसरे नंबर पर खिसक गई जिसके बाद भारत को दोबारा बादशाहत हासिल हो गई।

इंग्लैंड साथ ही लगातार रिकॉर्ड 10वीं हार की बराबरी करने से भी बच गया। उसे पिछले साल घरेलू वनडे सीरीज के आखिरी मैच में भी ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था।

इंग्लैंड ने स्टोक्स के अलावा विकेटकीपर जोस बटलर के 71, इयान बेल के 55 और कप्तान एलिस्टर कुक के 44 रन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 317 रन का विशाल लक्ष्य रखा।

फिंच का शतक काम न आया
जवाब में मेजबान टीम 47.4 ओवर में 259 रन पर सिमट गई। ओपनर आरोन फिंच ने 108 रन की पारी खेली लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके। फिंच ने सीरीज का अपना दूसरा शतक बनाया और 111 गेंदों पर आठ चौके तथा चार छक्के लगाए।

टीम के अन्य बल्लेबाजों का योगदान कोई खास नहीं रहा। शॉन मार्श ने 15, मैथ्यू वेड ने 23, कप्तान जॉर्ज बैली ने 11, स्टीवन स्मिथ ने 19, ग्लेन मैक्सवेल ने 26 और डेनियल क्रिस्टियन ने 23 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में कप्तान माइकल क्लार्क, ओपनर डेविड वॉर्नर और विकेटकीपर ब्रैड हैडिन को आराम दिया था। इंग्लैंड की ओर से टिम ब्रेसनन ने भी तीन विकेट लिए जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेम्स फॉकनर ने सर्वाधिक चार विकेट लिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें