फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के नंबर एक टी-20 बल्लेबाज ने खेली विस्फोटक पारी, लेकिन एक भूल की वजह से शतक से चूका

Wed, 02 Dec 2020 12:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
विज्ञापन
डेविड मलान (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में शतक लगाना एक बड़ी उपलब्धि होती है और हर खिलाड़ी इसे हासिल करना चाहता है। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान की खुद की भूल की वजह से वे ऐसा करने से चूक गए। 

विज्ञापन


दरअसल केपटाउन में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका के 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 17।3 गेंदों में स्कोर की बराबरी कर ली। इस वक्त मलान 98 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्हें अपने शतक के लिए दो रन या एक बाउंड्री की जरूरत थी। उस समय स्ट्राइक भी उनके ही पास थी और सभी को उम्मीद थी कि वे अपना दूसरा टी-20 शतक पूरा करेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। मलान ने उस वक्त एक रन लिया और 99 रन पर नाबाद रहे जबकि उनकी टीम मैच जीतने में सफल रही। 

मलान ने 47 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्के की मदद से 99 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं बटलर ने भी 46 गेंदों में 67 रन बनाए और नाबाद रहे। दोनों ही खिलाड़ियों की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड ने नौ विकेट से मैच अपने नाम किया और सीरीज भी क्लीन स्वीप कर लिया।
विज्ञापन


उधर 99 रन बनाने वाले मलान प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। मैच के बाद उन्होंने शतक पूरा न होने पर कहा कि ईमानदारी से मुझे शतक के बारे में पता होना चाहिए। मैंने किया, मगर मैंने सिंगल ले लिया। शायद मुझे मैथ्स की क्लास लेने के लिए जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें