फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड-विंडीज के बीच तीसरा वन-डे बारिश में धुला, कैरेबियाई बल्लेबाज के हाथ लगी निराशा

Tue, 26 Feb 2019 08:51 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पिच को कवर से ढकते हुए ग्राउंड स्टाफ
विज्ञापन

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच सोमवार को तीसरा वन-डे बारिश की भेंट चढ़ गया। ग्रेनेडा में बारिश की वजह से एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। हालांकि, इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले गेंदबाजी के लिए जरूर आमंत्रित किया था, लेकिन बारिश ने उनके फैसले पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन


तीन मैचों के बाद दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। सीरीज का चौथा वन-डे गुरुवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद वन-डे सीरीज का पांचवां व अंतिम मैच सेंट लूसिया में खेला जाएगा।

वन-डे सीरीज के बाद इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाएगी।

बहरहाल, बता दें कि तीसरे वन-डे के दौरान कई बार ऐसी स्थिति बनी कि मुकाबला शुरू होने की संभावना लगी। एक मौका ऐसा भी आया जब 20 ओवर की प्रत्येक पारी खेलने की संभावना बनी, लेकिन फिर मौसम का मिजाज बिगड़ा और खेल रद्द करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


चूकि टॉस हो चुका था ऐसे में मैच को आधिकारिक रूप से गिना गया है। इससे कैरेबियाई बल्लेबाज डैरेन ब्रावो को काफी निराशा हुई क्योंकि वह अपना 100वां वन-डे विशेष बनाना चाहते थे।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें