फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरमनप्रीत कौर नहीं हुईं फिट, मंधाना संभालेंगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कमान

Tue, 26 Feb 2019 08:32 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर
विज्ञापन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नियमित टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर अब तक एड़ी की चोट से उबर नहीं पाई हैं। इसी के चलते वह अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से बाहर हो गई हैं। हरमनप्रीत एड़ी की चोट के चलते मौजूदा तीन मैचों की वन-डे सीरीज में भी नहीं खेल रही हैं।

विज्ञापन


हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कमान संभालेंगी। मंधाना 15 सदस्यीय दल की अगुआई करेंगी, जिसमें वन-डे की कप्तान मिताली राज भी शामिल हैं। अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की।

बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, हरमनप्रीत कौर अब तक एड़ी की चोट से उबर नहीं पाई हैं और वह एनसीए में रिहैब जारी रखेंगी।

मध्यक्रम की महिला बल्लेबाज वेदा कृष्णमूर्ति की टीम में वापसी हुई है। उन्हें हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर टीम से बाहर किया गया था। इसके अलावा प्रिया पूनिया की भी टीम में वापसी हुई है। आक्रामक महिला बल्लेबाज भारती फुलमाली और बाएं हाथ की तेज गेंदबाज कोमल जनजाद टीम में दो नए चेहरे होंगे।
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा तीन मैचों की वन-डे सीरीज में हरमनप्रीत कौर की जगह शामिल की गईं हर्लीन देओल को खराब प्रदर्शन के कारण टी20 टीम में जगह नहीं मिली है। 

बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मुकाबला 4 मार्च को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा व तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच क्रमश: 7 और 9 मार्च को गुवाहाटी में खेला जाएगा।

भारतीय महिला टी20 टीम इस प्रकार हैं- स्मृति मंधाना (कप्तान), मिताली राज, जेमिमा रॉड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, अनुजा पाटिल, शिखा पांडे, कोमल जनजाद, अरुंधती रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव, वेदा कृष्णमूर्ति और हर्लीन देओल।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें